Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला CEO की सख्ती, जनपद CEO की सक्रियता—पोड़ी उपरोड़ा में विकास कार्यों पर कसा शिकंजा”

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा, 18 मार्च 2026। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के एकलव्य विद्यालय मीटिंग हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पंचायत कोरबा के CEO जयप्रकाश के नेतृत्व और जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के CEO की सक्रिय कार्यशैली ने विकास कार्यों को लेकर प्रशासन की गंभीरता को स्पष्ट कर दिया। बैठक में दोनों अधिकारियों की समन्वित भूमिका और तेज निर्णय क्षमता विशेष रूप से देखने को मिली।

Advertisement Box

जिला CEO जयप्रकाश ने जहां योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सख्त रुख अपनाया, वहीं जनपद CEO ने क्षेत्रीय स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति को विस्तार से प्रस्तुत कर सुधार की दिशा में ठोस पहल दिखाई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना, मुख्यमंत्री आवास एवं जनमन आवास योजना की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

जिन पंचायतों में कार्य शून्य या अत्यंत धीमी गति से पाया गया, वहां के सचिव, सरपंच और रोजगार सहायकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जिला CEO ने स्पष्ट कहा कि गरीब हितग्राहियों के आवास में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं होगी, जबकि जनपद CEO ने सभी लंबित कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने का भरोसा दिलाया।

आंगनबाड़ी भवन निर्माण, शौचालय निर्माण एवं स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय निर्माण की समीक्षा में भी सख्ती दिखाई गई। धीमी प्रगति वाले कार्यों पर संबंधित सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और इंजीनियरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। सभी लंबित निर्माण कार्यों को 15 अप्रैल 2026 तक पूर्ण करने की सख्त समय-सीमा तय की गई।

बैठक में यह स्पष्ट हुआ कि जिला स्तर की सख्ती और जनपद स्तर की सक्रियता के चलते विकास कार्यों में अब तेजी आएगी। जिला CEO जयप्रकाश ने दो टूक कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है, वहीं जनपद CEO ने इसे जमीन पर उतारने के लिए पूरी टीम को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में PMAY-G टीम, एसडीओ, उप अभियंता, तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

“जिला की सख्ती और जनपद की सक्रियता—अब विकास कार्यों में नहीं चलेगी लापरवाही”

“सपनों की छत अब हकीकत बनी” पीएम आवास योजना से गुंजा साहू के जीवन में खुशियों का उजाला, शासन की पहल से मिला सम्मानजनक आशियाना
आज फोकस में

“सपनों की छत अब हकीकत बनी” पीएम आवास योजना से गुंजा साहू के जीवन में खुशियों का उजाला, शासन की पहल से मिला सम्मानजनक आशियाना

ऐतिहासिक एकजुटता का प्रदर्शन: 11 सूत्रीय मांगों पर फेडरेशन की ताकत, विनय झा की भूमिका रही प्रेरणास्रोतए
आज फोकस में

ऐतिहासिक एकजुटता का प्रदर्शन: 11 सूत्रीय मांगों पर फेडरेशन की ताकत, विनय झा की भूमिका रही प्रेरणास्रोतए

जनसुरक्षा को प्राथमिकता: ‘अदृश्य’ ब्रेकर पर प्रशासन होगा एक्शन मोड में
आज फोकस में

जनसुरक्षा को प्राथमिकता: ‘अदृश्य’ ब्रेकर पर प्रशासन होगा एक्शन मोड में

नालंदा परिसर के नाम पर लाखों का खेल बिना भूमि आबंटन खसरा नंबर बदल कर नियम बिरुद्ध किया जा रहा निर्माण
आज फोकस में

नालंदा परिसर के नाम पर लाखों का खेल बिना भूमि आबंटन खसरा नंबर बदल कर नियम बिरुद्ध किया जा रहा निर्माण

<span style=जिला CEO की सख्ती, जनपद CEO की सक्रियता—पोड़ी उपरोड़ा में विकास कार्यों पर कसा शिकंजा”">
आज फोकस में

जिला CEO की सख्ती, जनपद CEO की सक्रियता—पोड़ी उपरोड़ा में विकास कार्यों पर कसा शिकंजा”

दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने 3 युवकों को कुचला, मौके पर ही मौत
आज फोकस में

दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने 3 युवकों को कुचला, मौके पर ही मौत

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]