Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नवपदस्थ कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने पदभार संभालते ही प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट और पारदर्शिता लाने के संकेत दे दिए हैं। सुशासन तिहार के तहत मरवाही विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम पंचायत उषाड़ में आयोजित विशाल जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर का सख्त, संवेदनशील और जनहितैषी रूप खुलकर सामने आया। पूरे शिविर के दौरान उन्होंने एक-एक विभाग की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि अब जनता को परेशान करने वाली कार्यशैली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement Box

“काम में सुधार करें, नहीं तो ट्रांसफर के लिए तैयार रहें”

राजस्व विभाग से लगातार मिल रही शिकायतों पर कलेक्टर डॉ. देवांगन ने एसडीएम, तहसीलदार, आरआई और हल्का पटवारियों को मंच के पास बुलाकर सीधे जवाब तलब किया। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि एक माह के भीतर कार्यशैली में सुधार लाया जाए, अन्यथा स्थानांतरण के लिए तैयार रहें। कलेक्टर के इस कड़े रुख के बाद राजस्व अमले में हड़कंप मच गया। उन्होंने सीमांकन, नामांतरण, फौती नामांतरण, नक्शा बटांकन और वन अधिकार पत्र जैसे प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए।

जनता को दिया भरोसा, किसी के साथ अन्याय नहीं होगा

कलेक्टर ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा और किसी भी आवेदक को अनावश्यक रूप से दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान है। यदि किसी व्यक्ति की समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह सीधे प्रशासन तक अपनी बात पहुंचा सकता है।

711 आवेदन प्राप्त, 116 का मौके पर निराकरण

शिविर में 17 ग्राम पंचायतों से कुल 711 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 116 का मौके पर निराकरण कर लोगों को तत्काल राहत दी गई। ग्रामीणों द्वारा पेयजल संकट की समस्या उठाए जाने पर ग्राम कटरा के टूरिझिरिया मोहल्ला और बरौर के कंवरपारा क्षेत्र में नए हैंडपंप स्वीकृत किए गए। वहीं कुम्हारी में ग्रामीणों की सुविधा के लिए नई राशन दुकान खोलने की घोषणा भी की गई।

जनहित योजनाओं को मिली नई गति

कलेक्टर ने विभिन्न विभागों को निर्देश देते हुए बिजली, आवास, राशन कार्ड, पेंशन, जॉब कार्ड, कुआ निर्माण, डबरी निर्माण, किसान सम्मान निधि, मिनी ट्रैक्टर, मछली बीज एवं पशुधन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक तत्काल पहुंचाने कहा। शिविर में राशन कार्ड, किसान किताब, अधिकार अभिलेख, ड्राइविंग लाइसेंस, मछली जाल, सहायक उपकरण, मितानिन किट और आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए।

जनगणना 2027 में सहयोग की अपील

कलेक्टर डॉ. देवांगन ने ग्रामीणों से भारत की जनगणना 2027 के कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मकानों के सूचीकरण और मकान गणना के कार्य में ग्रामीण प्रगणकों का सहयोग करें ताकि सही आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच सके।

संवेदनशील प्रशासन की झलक भी दिखी

शिविर में तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। इससे प्रशासन का संवेदनशील और मानवीय चेहरा देखने को मिला। कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली।

जनता में जगी नई उम्मीद

शिविर में अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा, जिला पंचायत सभापति श्रीमती बूंद कुंवर मास्को, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कुशरो सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। मरवाही के इस शिविर ने यह साबित कर दिया कि जिले में अब प्रशासन जनता के द्वार ही नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए भी पूरी मजबूती से खड़ा है।

<span style=एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी">
आज फोकस में

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
आज फोकस में

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
आज फोकस में

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह
आज फोकस में

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

ब्रेकिंग न्यूज़: पसान में सरकारी आवास पर अवैध कब्जा, तहसीलदार का सख्त आदेश — 18 मई तक खाली करो, वरना होगी बेदखली
आज फोकस में

ब्रेकिंग न्यूज़: पसान में सरकारी आवास पर अवैध कब्जा, तहसीलदार का सख्त आदेश — 18 मई तक खाली करो, वरना होगी बेदखली

PM मोदी की अपील का असर: छत्तीसगढ़ में दिखी सादगी और राष्ट्रहित की मिसाल
आज फोकस में

PM मोदी की अपील का असर: छत्तीसगढ़ में दिखी सादगी और राष्ट्रहित की मिसाल

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]