Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कटघोरा। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित नेता तथा वर्तमान में भाजपा के जिला मंत्री विवेक मारकंडे को पार्टी नेतृत्व ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

 

Advertisement Box

विवेक मारकंडे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वे अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व, मानवीय गुणों तथा कार्यकर्ताओं के प्रति सकारात्मक सोच के लिए विशेष पहचान रखते हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

विवेक मारकंडे वर्तमान में भाजपा के जिला मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे भाजपा युवा मोर्चा पसान मंडल अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति सदस्य तथा भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। संगठन में उनके लंबे अनुभव और प्रभावशाली कार्यशैली के कारण पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच उनका विशेष स्थान है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विवेक मारकंडे के नेतृत्व में लाफा-पोड़ी मंडल संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने और पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

विवेक मारकंडे ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
आज फोकस में

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
आज फोकस में

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

<span style=भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह">
आज फोकस में

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

ब्रेकिंग न्यूज़: पसान में सरकारी आवास पर अवैध कब्जा, तहसीलदार का सख्त आदेश — 18 मई तक खाली करो, वरना होगी बेदखली
आज फोकस में

ब्रेकिंग न्यूज़: पसान में सरकारी आवास पर अवैध कब्जा, तहसीलदार का सख्त आदेश — 18 मई तक खाली करो, वरना होगी बेदखली

PM मोदी की अपील का असर: छत्तीसगढ़ में दिखी सादगी और राष्ट्रहित की मिसाल
आज फोकस में

PM मोदी की अपील का असर: छत्तीसगढ़ में दिखी सादगी और राष्ट्रहित की मिसाल

बसंतपुर जमीन कांड: ऑनलाइन रिकॉर्ड ने खोली परत-दर-परत कहानी, “जीवन सिंह राठौर कनेक्शन” से प्रशासनिक जवाबदेही पर उठे बड़े सवाल
आज फोकस में

बसंतपुर जमीन कांड: ऑनलाइन रिकॉर्ड ने खोली परत-दर-परत कहानी, “जीवन सिंह राठौर कनेक्शन” से प्रशासनिक जवाबदेही पर उठे बड़े सवाल

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]