Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरबा में शिक्षा विभाग का बड़ा कारनामा! पोड़ी उपरोड़ा BEO की नजरों के सामने 7 माह नदारद शिक्षक को मिलता रहा वेतन

Author Image
Written by
Laung das Mahant

7 माह तक स्कूल से नदारद शिक्षक को मिलता रहा वेतन, 3.40 लाख से अधिक की राशि पर उठे सवाल
पूर्व में भी भ्रष्टाचार के आरोपों की खबरें, फिर भी कार्रवाई क्यों नहीं—उठ रहे कई सवाल

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा।
कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। समाचार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिपरिया संकुल के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सुवारघुटरा में पदस्थ सहायक शिक्षक शशि प्रकाश सिंह महीनों तक विद्यालय से अनुपस्थित रहने के बावजूद नियमित रूप से वेतन प्राप्त करते रहे। इस पूरे मामले ने विभागीय व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

Advertisement Box

बताया जा रहा है कि सहायक शिक्षक शशि प्रकाश सिंह ने 29 जुलाई 2025 को विद्यालय में ज्वाइनिंग दी थी, लेकिन इसके बाद से वे लगातार फरवरी 2026 तक स्कूल से अनुपस्थित रहे। हैरानी की बात यह है कि लगभग 07 महीनों तक विद्यालय से गायब रहने के बावजूद उन्हें नियमित वेतन जारी होता रहा, जिससे सरकारी खजाने को लगभग 3.40 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति होने की आशंका जताई जा रही है।

विद्यालय के प्रधान पाठक लालजी सोनवानी द्वारा शिक्षक की अनुपस्थिति को उपस्थिति पंजिका में दर्ज करते हुए कई बार मौखिक रूप से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को अवगत कराया गया था। इसके बावजूद विभागीय स्तर पर न तो कोई नोटिस जारी किया गया और न ही मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुँचाई गई।

स्थानीय सूत्रों का यह भी कहना है कि उक्त शिक्षक से जुड़े अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से संबंधित कई मामलों की खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना कई संदेहों को जन्म देता है। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर इन पर विभागीय स्तर पर इतनी मेहरबानी क्यों दिखाई जा रही है? क्या जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर मामले को नजरअंदाज कर रहे हैं या फिर किसी दबाव में कार्रवाई से बचा जा रहा है?

सूत्रों के अनुसार, यह मामला सामने आने के बाद पोड़ी उपरोड़ा बीईओ कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बन गई है और विभागीय स्तर पर मामले को दबाने तथा लीपापोती करने की कोशिशें भी तेज हो गई हैं।

नियमों के अनुसार यदि कोई कर्मचारी बिना अनुमति लंबे समय तक अनुपस्थित रहता है तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ वेतन की वसूली भी की जाती है। यदि कर्मचारी के पास अवकाश शेष नहीं होता, तो उस अवधि को लीव विदाउट पे मानते हुए वेतन में कटौती की जाती है।

अब बड़ा सवाल यह है कि महीनों तक अनुपस्थित शिक्षक को नियमित वेतन कैसे जारी होता रहा, इसकी जिम्मेदारी किसकी है, और क्या इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी? क्या सरकारी राशि की वसूली की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तय होगी?

इस गंभीर अनियमितता को लेकर अब सबकी नजर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

भावुक पल: स्थानांतरण से पहले कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने आशा निकेतन के वृद्धजनों से लिया आशीर्वाद
आज फोकस में

भावुक पल: स्थानांतरण से पहले कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने आशा निकेतन के वृद्धजनों से लिया आशीर्वाद

प्रशासनिक कसावट की नई उम्मीद: आईएएस पद्मिनी भोई साहू ने संभाली सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की कमान
आज फोकस में

प्रशासनिक कसावट की नई उम्मीद: आईएएस पद्मिनी भोई साहू ने संभाली सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की कमान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]