
कोरबा/पोंड़ी उपरोड़ा। मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के दम पर छात्रा माधवी देवी उइके ने कक्षा 12वीं बायोलॉजी संकाय में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
माधवी देवी उइके ने यह सफलता शहीद स्मारक स्वामी आत्मानंद विद्यालय रायपुर में अध्ययन करते हुए हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित पढ़ाई को दिया है।
माधवी के पिता शिवशंकर उइके सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे भाजपा मंडल पोंड़ी उपरोड़ा के उपाध्यक्ष एवं पीएमश्री सेजेस पोंड़ी उपरोड़ा के अध्यक्ष हैं। क्षेत्र के लोगों ने भी माधवी की सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
माधवी देवी उइके ने बताया कि उनका लक्ष्य आगे उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और परिवार का नाम रोशन करना है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही है कि कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

मेहनत और लगन से हासिल की सफलता, माधवी देवी उइके ने 12वीं बायो में प्राप्त किए 87 प्रतिशत अंक">

















