Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पसान में ‘जंगल राज’, ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा जिले के सीमांत पंचायत पसान में सरकारी संपत्ति पर कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुराने कांग्रेसी नेता साजिद इराकी ने ग्राम सेवक क्वार्टर एवं गोदाम पर सालों से अवैध कब्जा कर रखा है। शिकायत के ढाई महीने बाद भी प्रशासन खाली कराने में नाकाम साबित हो रहा है।

Advertisement Box

ग्रामवासी रामशरण सिंह तंवर, राजकुमार और विकास ने SDM ऑफिस पोंडी उपरोड़ा एवं तहसीलदार ऑफिस पसान में 20/02/2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि साजिद इराकी ने खसरा नंबर 180/2 में स्थित 6 डिसमिल रिकॉर्ड भूमि पर बने ग्राम सेवक आवास एवं गोदाम को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोप है कि गोदाम को तुड़वाकर वहां निजी मकान का निर्माण कराया जा रहा है।

स्टे के बाद भी निर्माण जारी:
तहसीलदार पसान द्वारा मामले में स्टे ऑर्डर जारी किया गया था। इसके बावजूद ढाई महीने बीत जाने पर भी ग्राम सेवक आवास क्वार्टर को साजिद इराकी के कब्जे से खाली नहीं कराया जा सका है। निर्माण कार्य जारी रहने की बात भी सामने आ रही है।

नेताओं का संरक्षण’ का आरोप:
आवेदनकर्ताओं का आरोप है कि साजिद इराकी पुराने कांग्रेसी नेता हैं और उन्हें पसान के बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। ग्रामीणों के अनुसार साजिद इराकी खुलेआम कहता है कि “यहां के नेताओं को हम चुनाव जितवाते हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” ढाई महीने में कार्रवाई न होना इस बात को सच साबित करता दिख रहा है।

जंगल भूमि पर कब्जा:
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि खसरा नंबर 180/1, 180/2, 180/4 की 0.24 डिसमिल सम्मिलित भूमि ‘बड़े झाड़ के जंगल’ मद में दर्ज रिकॉर्ड भूमि है। सवाल उठ रहा है कि जंगल की रिकॉर्ड भूमि पर इस तरह निजी अतिक्रमण को प्रशासन कैसे स्वीकार कर रहा है।

सुशासन पर सवाल:
तहसीलदार पसान और SDM पोंडी उपरोड़ा ढाई महीने में एक मकान खाली नहीं करा सके। इससे मुख्यमंत्री के ‘सुशासन तिहार’ पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीण पूछ रहे हैं कि प्रशासन कब तक साजिद इराकी को संरक्षण देता रहेगा।

प्रशासन का पक्ष:
इस संबंध में तहसीलदार पसान और SDM पोंडी उपरोड़ा से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

<span style=पसान में ‘जंगल राज’, ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम">
आज फोकस में

पसान में ‘जंगल राज’, ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम

पेंड्रा तहसीलदार पर कांग्रेस का बड़ा हमला, अविनाश कुजूर को हटाने की मांग, GPM में सियासी भूचाल
आज फोकस में

पेंड्रा तहसीलदार पर कांग्रेस का बड़ा हमला, अविनाश कुजूर को हटाने की मांग, GPM में सियासी भूचाल

मेहनत और लगन से हासिल की सफलता, माधवी देवी उइके ने 12वीं बायो में प्राप्त किए 87 प्रतिशत अंक
आज फोकस में

मेहनत और लगन से हासिल की सफलता, माधवी देवी उइके ने 12वीं बायो में प्राप्त किए 87 प्रतिशत अंक

कटघोरा आत्मानंद स्कूल की छात्रा विदुषी पांडे ने हासिल किया तीसरा स्थान, 85 प्रतिशत अंकों से बढ़ाया विद्यालय का गौरव
आज फोकस में

कटघोरा आत्मानंद स्कूल की छात्रा विदुषी पांडे ने हासिल किया तीसरा स्थान, 85 प्रतिशत अंकों से बढ़ाया विद्यालय का गौरव

कलमकार राइटर्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित हुए प्रो. प्यारेलाल आदिले
आज फोकस में

कलमकार राइटर्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित हुए प्रो. प्यारेलाल आदिले

 बिग ब्रेकिंग: सारंगढ़-बिलाईगढ़ को मिली नई कलेक्टर – पद्मिनी भोई साहू, प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
आज फोकस में

 बिग ब्रेकिंग: सारंगढ़-बिलाईगढ़ को मिली नई कलेक्टर – पद्मिनी भोई साहू, प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]