Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कटघोरा आत्मानंद स्कूल की छात्रा विदुषी पांडे ने हासिल किया तीसरा स्थान, 85 प्रतिशत अंकों से बढ़ाया विद्यालय का गौरव

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कटघोरा
स्वामी आत्मानंद पब्लिक स्कूल कटघोरा में कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम इस वर्ष बेहद शानदार रहा। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिससे स्कूल परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है। इसी गौरवपूर्ण उपलब्धि के बीच विद्यालय की मेधावी छात्रा विदुषी पांडे ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता से परिवार, शिक्षक एवं विद्यालय प्रबंधन में हर्ष व्याप्त है।

विदुषी पांडे प्रारंभ से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित छात्रा रही हैं। अपनी मेहनत, लगन और नियमित अध्ययन के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। विदुषी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय के प्राचार्य कवर सर तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Advertisement Box

विदुषी पांडे का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाकर आईएएस अधिकारी बनने का है। उनका कहना है कि वे देश और समाज की सेवा करते हुए जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य करना चाहती हैं। उनकी इस सोच और उपलब्धि ने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है।

विद्यालय के प्राचार्य ने विदुषी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की निष्ठा का ही परिणाम है कि स्कूल लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।

विद्यालय परिवार ने विदुषी पांडे को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी जीवन में और अधिक सफलता प्राप्त करने की कामना की है।

पसान में ‘जंगल राज’, ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम
आज फोकस में

पसान में ‘जंगल राज’, ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम

पेंड्रा तहसीलदार पर कांग्रेस का बड़ा हमला, अविनाश कुजूर को हटाने की मांग, GPM में सियासी भूचाल
आज फोकस में

पेंड्रा तहसीलदार पर कांग्रेस का बड़ा हमला, अविनाश कुजूर को हटाने की मांग, GPM में सियासी भूचाल

मेहनत और लगन से हासिल की सफलता, माधवी देवी उइके ने 12वीं बायो में प्राप्त किए 87 प्रतिशत अंक
आज फोकस में

मेहनत और लगन से हासिल की सफलता, माधवी देवी उइके ने 12वीं बायो में प्राप्त किए 87 प्रतिशत अंक

<span style=कटघोरा आत्मानंद स्कूल की छात्रा विदुषी पांडे ने हासिल किया तीसरा स्थान, 85 प्रतिशत अंकों से बढ़ाया विद्यालय का गौरव">
आज फोकस में

कटघोरा आत्मानंद स्कूल की छात्रा विदुषी पांडे ने हासिल किया तीसरा स्थान, 85 प्रतिशत अंकों से बढ़ाया विद्यालय का गौरव

कलमकार राइटर्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित हुए प्रो. प्यारेलाल आदिले
आज फोकस में

कलमकार राइटर्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित हुए प्रो. प्यारेलाल आदिले

 बिग ब्रेकिंग: सारंगढ़-बिलाईगढ़ को मिली नई कलेक्टर – पद्मिनी भोई साहू, प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
आज फोकस में

 बिग ब्रेकिंग: सारंगढ़-बिलाईगढ़ को मिली नई कलेक्टर – पद्मिनी भोई साहू, प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]