Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर सख्ती: पवन जनरल स्टोर्स में छापामार कार्रवाई, 15 एलपीजी सिलेंडर जप्त

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा, 12 मार्च 2026।
जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के स्पष्ट निर्देशों के तहत चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत आज राजस्व विभाग और खाद्य विभाग के संयुक्त दल ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 38 बालकों रोड चेक पोस्ट स्थित पवन जनरल स्टोर्स में छापामार कार्रवाई की।

अचानक किए गए इस निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम ने प्रतिष्ठान और उससे जुड़े भंडारण स्थलों तथा गोदामों की गहन जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि घरेलू उपयोग के लिए जारी किए गए एलपीजी गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। साथ ही प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडरों का अनधिकृत भंडारण भी किया गया था।

Advertisement Box

जांच के दौरान टीम को कुल 15 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से संधारित अवस्था में मिले, जिन्हें नियमानुसार तत्काल प्रभाव से जप्त कर लिया गया। जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम कंवर ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडरों में गैस की रिफिलिंग कर उसे अधिक कीमत पर ब्लैक में बेचा जा रहा था, जो नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि घरेलू उपयोग के लिए दिए जाने वाले एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग कानूनन दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में प्रशासन द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने राजस्व और खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे प्रतिष्ठानों पर लगातार निगरानी रखी जाए और दोषी पाए जाने पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

संयुक्त जांच दल द्वारा प्रतिष्ठान संचालक के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही संबंधित विभागों को एलपीजी वितरण एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर जिले में गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही करें। यदि कहीं इस प्रकार की अवैध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]