Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मेहनत, लगन और कोसा पालन ने बदली जिंदगी – बरपाली के किसान शिवकुमार बने प्रेरणा

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 10 मार्च 2026।
कहते हैं कि अगर इंसान में मेहनत और आगे बढ़ने का जज्बा हो तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह बना देते हैं। कोरबा जिले के विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम बरपाली-तानाखार के निवासी श्री शिवकुमार बिंझवार इसकी एक मिसाल बनकर सामने आए हैं। अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवार से आने वाले शिवकुमार के पास केवल डेढ़ एकड़ कृषि भूमि है और आजीविका के अन्य साधन भी सीमित थे, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय कोसा कृमिपालन को अपना सहारा बनाया और आज उसी के दम पर अपनी जिंदगी की दिशा बदल दी है।

Advertisement Box

पिछले करीब पंद्रह वर्षों से शिवकुमार बिंझवार अपने पूरे परिवार के साथ कोसा पालन का कार्य कर रहे हैं। शुरुआत में संसाधनों की कमी और अनुभव का अभाव जरूर था, लेकिन मेहनत, लगन और रेशम विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन ने उनके काम को नई ऊंचाई दी। आज वे कोसा बीज केंद्र बरपाली के सबसे उन्नत कोसा कृमिपालकों में गिने जाते हैं।

वर्ष 2025-26 में उनकी मेहनत का शानदार परिणाम सामने आया। पहली फसल में उन्होंने 20,151 नग डाबा कोसाफल का उत्पादन किया, जिसके लिए उन्हें 49,721 रुपये का समर्थन मूल्य प्राप्त हुआ। वहीं तृतीय फसल में 26,300 नग डाबा कोसाफल का उत्पादन हुआ, जिससे उन्हें 71,760 रुपये की आय प्राप्त हुई। इस तरह डीबीटी के माध्यम से कुल 1 लाख 21 हजार 481 रुपये की राशि सीधे उनके खाते में पहुंची, जिसने उनके परिवार को मजबूत आर्थिक सहारा दिया।

कोसा पालन से मिली आय ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाया है। इसी आय से उन्होंने दोपहिया वाहन खरीदा और अपने दोनों बेटों की पढ़ाई की बेहतर व्यवस्था की। उनका बड़ा बेटा रोहित कक्षा 12वीं में पढ़ाई कर रहा है, जबकि छोटा बेटा राजेश कक्षा 8वीं का छात्र है। शिवकुमार का कहना है कि वे चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़-लिखकर आगे बढ़ें और जीवन में अच्छा मुकाम हासिल करें।

कोसा पालन की तृतीय फसल नवंबर से जनवरी तक लगभग तीन महीने चलती है। इस दौरान शिवकुमार ने रेशम विभाग द्वारा दी गई आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग कर उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की है। उन्होंने न केवल स्वयं इस तकनीक को अपनाया, बल्कि अपने अनुभव से अन्य किसानों को भी जागरूक किया।

आज स्थिति यह है कि शिवकुमार ने अपने गांव में 20 से 25 किसानों का एक समूह तैयार किया है, जो कोसा पालन से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उनके प्रयासों से गांव में कोसा पालन एक आजीविका का मजबूत विकल्प बनता जा रहा है।

शिवकुमार की उम्मीद है कि रेशम विभाग उन्हें समय-समय पर निरोगी और उच्च गुणवत्ता वाला टसर कोसा बीज उपलब्ध कराता रहेगा, जिससे उत्पादन और आय दोनों में बढ़ोतरी हो सके।

मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है कि शिवकुमार बिंझवार आज कोसा पालन के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक किसान बन चुके हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। उनकी यह कहानी न केवल कोरबा जिले बल्कि पूरे क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा और उम्मीद की नई किरण है।

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]