Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गढ़ कलेवा में महिला शक्ति का सम्मान: जागृति महिला मंडल ने स्व-सहायता समूह की दीदियों को किया सम्मानित

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कटघोरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला, जब ढेलवाडीह की जागृति महिला मंडल की टीम ने कटघोरा बस स्टैंड स्थित प्रसिद्ध गढ़ कलेवा पहुंचकर यहां कार्यरत स्व-सहायता समूह की महिलाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीया महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना की गई।

Advertisement Box

इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष गीतांजली तिवारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का उत्सव मनाने का दिन है। उन्होंने कहा कि गढ़ कलेवा में कार्यरत महिलाओं ने मेहनत, आत्मविश्वास और एकजुटता से यह साबित कर दिया है कि यदि अवसर मिले तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि गढ़ कलेवा का संचालन करने वाली महिलाएं न केवल स्वादिष्ट और पारंपरिक छत्तीसगढ़िया व्यंजन तैयार कर रही हैं, बल्कि यह स्थान महिला आत्मनिर्भरता का भी एक सशक्त केंद्र बन चुका है। यहां की महिलाएं पूरी लगन और मेहनत से काम करते हुए अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि कोरबा जिले में महिला सशक्तिकरण का एक मजबूत उदाहरण बन चुके श्रीया महिला स्व-सहायता समूह से करीब 250 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो विभिन्न प्रकार के कार्यों के माध्यम से स्व-रोजगार प्राप्त कर रही हैं और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

कटघोरा बस स्टैंड स्थित गढ़ कलेवा आज सिर्फ भोजन का केंद्र नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुका है। यहां बनने वाले पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए आम नागरिकों के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विशिष्ट अतिथि (VIP) भी पहुंचते हैं और छत्तीसगढ़िया खानपान का आनंद लेते हैं।

जागृति महिला मंडल द्वारा किया गया यह सम्मान कार्यक्रम महिलाओं के उत्साह और आत्मविश्वास को और बढ़ाने वाला साबित हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने महिला समूह की मेहनत, लगन और उनके आत्मनिर्भर बनने की इस पहल की जमकर प्रशंसा की।

महिला दिवस के इस खास मौके पर दिया गया यह सम्मान संदेश देता है कि जब महिलाएं संगठित होकर आगे बढ़ती हैं तो न केवल अपने जीवन को संवारती हैं, बल्कि पूरे समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

बिलासपुर में 3 से 5 अप्रैल तक स्पाइन सर्जरी एवं परामर्श शिविर मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ उपचार
आज फोकस में

बिलासपुर में 3 से 5 अप्रैल तक स्पाइन सर्जरी एवं परामर्श शिविर मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ उपचार

कनौजिया श्रीवास समाज के नव निर्वाचित टीम का प्रथम होली मिलन समारोह अध्यक्ष नारायण श्रीवास के नेतृत्व में 10 मार्च मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे कनौजिया श्रीवास समाज भवन चिंगराजपारा में रखा गया है

जिला न्यायालय बालोद में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान महिला न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया अभिनंदन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में नई जिम्मेदारी: गंगा पटेल बने जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
आज फोकस में

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में नई जिम्मेदारी: गंगा पटेल बने जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में नई ऊर्जा: मनोज डिक्सेना बने जिलामंत्री, पाली-तानाखार में संगठन मजबूत करने का संकल्प
आज फोकस में

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में नई ऊर्जा: मनोज डिक्सेना बने जिलामंत्री, पाली-तानाखार में संगठन मजबूत करने का संकल्प

मछुआ महासंघ के नेतृत्व में होली मिलन समारोह मनाया गया
आज फोकस में

मछुआ महासंघ के नेतृत्व में होली मिलन समारोह मनाया गया

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

कनौजिया श्रीवास समाज के नव निर्वाचित टीम का प्रथम होली मिलन समारोह अध्यक्ष नारायण श्रीवास के नेतृत्व में 10 मार्च मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे कनौजिया श्रीवास समाज भवन चिंगराजपारा में रखा गया है

जिला न्यायालय बालोद में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान महिला न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया अभिनंदन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

[footer_news_ticker]