Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गणतंत्र की गरिमा का सजीव उदाहरण कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, सेवा, शिष्टाचार और सतत सीखने का दिया संदेश

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 26 जनवरी 2026।
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सारंगढ़ कलेक्ट्रेट में देशभक्ति, अनुशासन और प्रशासनिक गरिमा से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला। जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके पश्चात उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर उसे सलामी दी और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Advertisement Box

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने अपने उद्बोधन में कहा कि कलेक्ट्रेट जिले का सबसे महत्वपूर्ण कार्यालय है, जहां आम जनता प्रतिदिन अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं के साथ पहुंचती है। ऐसे में प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का यह दायित्व है कि वह नागरिकों से शालीन, संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार करे। उन्होंने कहा कि किसी भी शाखा में कार्यरत कर्मचारी को अन्य शाखाओं के कार्यों की भी जानकारी होनी चाहिए, जिससे आमजन को अनावश्यक भटकना न पड़े।

कलेक्टर ने कर्मचारियों को निरंतर अध्ययन, प्रशिक्षण और स्वयं को अद्यतन रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सीखने की प्रक्रिया कभी रुकनी नहीं चाहिए। अच्छा और ईमानदार कार्य ही किसी कर्मचारी की पहचान बनता है और उसके कार्यों का सम्मान स्वयं समाज करता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला बीते तीन वर्षों में निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है और जिले के विकास तथा राष्ट्र निर्माण में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में एक आत्मीय सांस्कृतिक वातावरण भी देखने को मिला। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने स्वयं कविता पाठ कर उपस्थितजनों का उत्साह बढ़ाया। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिक्षा शर्मा ने “ऐ मेरे वतन के लोगों” तथा श्री कुंज बिहारी गहरे ने “संदेशे आते हैं” गीत का भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों पर सभाकक्ष तालियों की गूंज से गूंज उठा और सभी ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

समारोह के अंत में कलेक्टर कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम ने प्रशासनिक एकजुटता, सेवा भावना और राष्ट्रप्रेम का सशक्त संदेश दिया।

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]