Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धान उपार्जन में अनियमितताओं पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 12 किसानों से 1000 क्विंटल रकबा समर्पण

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा, 21 जनवरी 2026/ जिले में धान उपार्जन व्यवस्था को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, उपकेंद्र तुमान में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का नेतृत्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पोड़ी उपरोड़ा श्री मनोज कुमार बंजारे द्वारा किया गया।

Advertisement Box

निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र में संचालित धान उपार्जन प्रक्रिया, किसानों के पंजीयन, रकबा मिलान, तौल पर्ची, परिवहन अभिलेख एवं गुणवत्ता संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान कई मामलों में रकबा अधिक दर्शाने एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप धान नहीं पाए जाने की अनियमितताएं सामने आईं।

अनियमितताओं के मद्देनज़र प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए 12 किसानों से लगभग 1000 क्विंटल रकबा समर्पण कराया गया। इसके साथ ही समिति परिसर में संग्रहित अमानक धान की वापसी की प्रक्रिया नियमानुसार प्रारंभ की गई है, ताकि शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर एसडीएम श्री मनोज कुमार बंजारे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धान उपार्जन केंद्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, ओवर रकबा, फर्जी प्रविष्टि अथवा अमानक धान को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से मिले, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

एसडीएम ने बताया कि आगे भी जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में निरंतर एवं आकस्मिक निरीक्षण किए जाएंगे। जिन केंद्रों पर अनियमितता पाए जाने की शिकायत मिलेगी, वहां संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त निरीक्षण दल में राजस्व विभाग, मंडी विभाग एवं सहकारी समिति से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। टीम ने समिति प्रबंधन को निर्देशित किया कि उपार्जन कार्य में पूर्ण अनुशासन बनाए रखें, अभिलेखों का सही संधारण करें तथा गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

प्रशासन की इस कार्रवाई से उपार्जन केंद्रों में पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों में विश्वास कायम होगा।

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]