Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पाली महोत्सव 2026 को भव्य बनाने प्रशासन सक्रिय, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली तैयारियों की समीक्षा

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा, 20 जनवरी 2026/
जिले की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने वाले पाली महोत्सव 2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आगामी 15 एवं 16 फरवरी 2026 को पाली विकासखंड के केराझरिया में आयोजित होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में महोत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि पाली महोत्सव जिले का एक प्रमुख सांस्कृतिक आयोजन है, जिससे स्थानीय कला, संस्कृति और परंपराओं को पहचान मिलती है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में गंभीरतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें। महोत्सव के सुचारु संचालन के लिए जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग को नोडल अधिकारी तथा एसडीएम पाली रोहित सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Advertisement Box

बैठक में मंच एवं बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सुरक्षा इंतजाम, आमंत्रित कलाकारों के आगमन व ठहरने की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी, विभागीय योजनाओं के स्टॉल तथा महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि आम नागरिकों एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि पाली महोत्सव को एक यादगार आयोजन बनाने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]