Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

बरतराई, शक्ति केंद्र बिंझरा। प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 154वें संस्करण को शक्ति केंद्र बिंझरा अंतर्गत ग्राम बरतराई के बूथ क्रमांक 124 में उत्साह और श्रद्धा के साथ सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन गांव में पेड़ की छांव तले किया गया, जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मोबाइल माध्यम से प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।

Advertisement Box

इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष मनहरण दास महंत, मंडल महामंत्री रामकुमार यादव, मीडिया प्रभारी लौंग दास महंत, पूर्व बूथ अध्यक्ष मनमोहन सिंह, गोविंद दास, बूंद कुंवर, कौशल्या बाई, नवधा बाई, मधु महंत, वीर दास, सुमरन सिंह तथा दीपांशु दास सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर साझा किए गए विचारों को सभी ने गंभीरता से सुना। उपस्थित जनों ने कहा कि “मन की बात” केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरणास्रोत है, जो देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।

मंडल महामंत्री रामकुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश आमजन के जीवन से जुड़े होते हैं और उनमें समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणा छिपी होती है। वहीं मीडिया प्रभारी लौंग दास महंत ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है तथा राष्ट्रहित के कार्यों के प्रति नई ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई
आज फोकस में

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई

<span style=बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश">
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]