Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के कर-कमलों से दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को मिले स्मार्ट मोबाईल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

बालोद, 29 दिसम्बर 2025।
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर, सशक्त और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन बालोद द्वारा निरंतर मानवीय और सराहनीय पहल की जा रही है। इसी कड़ी में आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित कलेक्टर कक्ष में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को विशेष तकनीक से युक्त स्मार्ट मोबाईल सेट प्रदान किए गए।

इस अवसर पर नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन तथा पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र राय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को मोबाईल सेट प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल, आत्मनिर्भर भविष्य की कामना की।

Advertisement Box

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उन्हें तकनीक के माध्यम से सक्षम बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में मोबाईल केवल संचार का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, जानकारी और आत्मनिर्भरता का सशक्त साधन है। दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए यह पहल उनके दैनिक जीवन को सरल, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उल्लेखनीय है कि दिव्यांगजनों को प्रदान किए गए इन मोबाईल सेटों में विशेष एप्प पहले से डाउनलोड किए गए हैं, जिनकी सहायता से मोबाईल को स्पर्श करने पर सांकेतिक भाषा के स्थान पर स्पष्ट आवाज के माध्यम से जानकारी प्राप्त होगी। दृष्टिबाधित दिव्यांगजन आवाज को पहचानकर अपने इच्छानुसार कॉल करना, संदेश सुनना, एप्लिकेशन का उपयोग करना एवं अन्य आवश्यक कार्य आसानी से कर सकेंगे। यह तकनीक उन्हें दूसरों पर निर्भर रहने से मुक्त कर आत्मनिर्भर बनाएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजनों ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन और कलेक्टर महोदया के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस मोबाईल से अब वे स्वयं अपने कार्य कर सकेंगे, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और समाज में उनकी सहभागिता और मजबूत होगी।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अजय गेडाम सहित दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के विशेष आवासीय केन्द्र कचांदुर के दिव्यांगजन दुलेश्वरी, प्रियांशु सोनकर, याचना साहू, योगेश ठाकुर एवं अन्य दिव्यांगजन उपस्थित थे।

यह पहल जिला प्रशासन बालोद की संवेदनशील सोच और समावेशी विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयास न केवल सराहनीय हैं, बल्कि अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहे हैं। यह कार्यक्रम स्पष्ट करता है कि तकनीक और संवेदना के समन्वय से सशक्त समाज का निर्माण संभव है

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]