Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वास्थ्य सेवाओं में मानवीय स्पर्श और प्रशासनिक सख्ती का संगम: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का जिला अस्पताल में आकस्मिक निरीक्षण

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 26 दिसंबर 2025/
जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत, संवेदनशील और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने शुक्रवार की संध्या जिला अस्पताल सारंगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओपीडी, आईपीडी, एक्स-रे, डायलिसिस यूनिट, शिशु कक्ष, सुपोषण केन्द्र सहित विभिन्न वार्डों का गहन अवलोकन कर स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

Advertisement Box

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उपचार, दवाइयों और सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। पुरुष एवं महिला वार्ड में पहुंचकर उन्होंने मरीजों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में पूछा और उपचार की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक लिया। मरीजों ने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया, जो प्रशासन की सतत निगरानी और प्रयासों का परिणाम है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुपोषण केन्द्र भी पहुंचे, जहां उपचाररत कुपोषित बच्चों और उनकी माताओं से बातचीत कर बच्चों के वजन और स्वास्थ्य में हो रहे सुधार की जानकारी ली। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. एफ.आर. निराला और सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल से सामान्य एवं गंभीर कुपोषित बच्चों की स्थिति, उपचार पद्धति और निगरानी व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

डायलीसिस वार्ड और शिशु कक्ष में कलेक्टर ने चिकित्सकों और सहयोगी स्टाफ से उपलब्ध सुविधाओं, मशीनों की कार्यशीलता और सेवाओं की निरंतरता के संबंध में चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर का मानवीय पक्ष तब और उभरकर सामने आया जब उन्होंने अस्पताल में मौजूद बालिका अमायरा से आत्मीय बातचीत कर उसके स्कूल और पढ़ाई के बारे में पूछा, जिससे अस्पताल का माहौल भी सहज और सकारात्मक हो गया।

इसके पश्चात कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जिला अस्पताल के सेमिनार हॉल में जिला जीवन दीप समिति की बैठक लेकर समिति की मासिक आय-व्यय, कर्मचारियों के मानदेय भुगतान और जीवन दीप समिति के माध्यम से अब तक किए गए उन्नयन कार्यों की समीक्षा की। बैठक में डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, सीएमएचओ, सिविल सर्जन, कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल चंद महानंदा, सीजी मेडिकल सर्विस एजेंसी एवं नगरपालिका के इंजीनियर उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर, सुलभ और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जीवन दीप समिति के माध्यम से अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था, दवाइयों की गुणवत्ता, पौष्टिक भोजन, पार्किंग व्यवस्था, जांच सुविधाओं में वृद्धि, मेडिसिन वार्ड, सिजेरियन ऑपरेशन एवं सोनोग्राफी जैसी सेवाओं को चरणबद्ध रूप से शुरू करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में वर्तमान में 24 घंटे, 7 दिन उपचार, प्रसव सुविधा, डायलिसिस, डिजिटल एक्स-रे, 64 प्रकार की लैब जांच, टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना, पोषण पुनर्वास केन्द्र, एम्बुलेंस सेवा सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का यह आकस्मिक निरीक्षण न केवल प्रशासनिक सजगता का परिचायक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि वे एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी होने के साथ-साथ मरीजों और गरीबों के लिए एक संवेदनशील संरक्षक के रूप में जिले में अपनी पहचान बना रहे हैं।

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]