Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिले में अब तक 64 हजार 704 किसानों से 28 लाख 64 हजार 22 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की गई 

Author Image
Written by
Chandramani Mahant

 

 

Advertisement Box

बालोद, 22 दिसम्बर 2025

राज्य शासन के विशेष प्राथमिकता वाले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत बालोद जिले में धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक जारी है। जिसके अंतर्गत जिले में अब तक 64 हजार 704 किसानों से 28 लाख 64 हजार 22 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी कर 680 करोड़ 22 लाख 24 हजार 374 रूपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चूका है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु नोडल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने प्रभार वाले धान खरीदी केन्द्रों में पहुँचकर धान खरीदी कार्य का सतत माॅनिटरिंग कर रहे है। इसके साथ ही धान खरीदी कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित की गई है। इसके अंतर्गत धान खरीदी केन्द्रों में अपने धान की बिक्री हेतु पहुँचने वाले किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए उनके लिए शुद्ध पेजयल, छांव, बैठक इत्यादि के अलावा शौचालय आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देंशानुसार जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा खाद्य, सहकारिता एवं संबंधित विभाग के अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों में पहुँचकर कार्य की सतत माॅनिटरिंग कर रहे हैं।

धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए जरूरी व्यवस्था उपलब्ध होने के कारण जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी होने पर जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। जिला प्रशासन की व्यवस्था की सराहना करते हुए बालोद विकासखण्ड के ग्राम अरौद के कृषक श्री रूमलाल ने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में की गई समुचित व्यवस्था के फलस्वरूप टोकन कटने के बाद आसानी से हम सभी कृषकों का धान की खरीदी हो गई है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में की गई व्यवस्था के कारण हम किसानों को अपनी धान की बिक्री करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नही हो रही है। इसके साथ ही धान बिक्री के 72 घण्टे के उपरांत किसानों के खाते में धान बिक्री की राशि अंतरित होने पर जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। बालोद विकासखण्ड के देवीनवागांव के कृषक श्री सुरेश कुमार ने कहा कि उनके द्वारा 30 क्विंटल मोटा धान की बिक्री करने के पश्चात उनके खाते में 72 घण्टे के पश्चात् धान बिक्री की राशि जमा हो गया। उन्होंने कहा कि शासन की इस व्यवस्था से हम सभी कृषक बहुत ही प्रसन्नचित तथा अपने सुखद भविष्य के प्रति आशान्वित है।

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]