Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रात्रिकालीन जनचौपाल बनी संवेदनशील शासन की मिसाल, दिव्यांगों के जीवन में लौटी मुस्कान

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 22 दिसंबर 2025/
जिले में प्रशासन को जनसरोकारों से जोड़ने की दिशा में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की पहल अब ज़मीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव ला रही है। “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत आयोजित की जा रही रात्रिकालीन जनचौपाल न केवल समस्याएं सुनने का मंच बन रही है, बल्कि यह पीड़ित, जरूरतमंद और दिव्यांगजनों के जीवन में उम्मीद की रोशनी भी जगा रही है।

Advertisement Box

इसी क्रम में बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत परसापाली में आयोजित रात्रिकालीन जनचौपाल के दौरान दिव्यांग बालिका वीरा कुमारी भोय ने अपने जीवन की पीड़ा कलेक्टर के समक्ष रखी। चलने-फिरने में असमर्थ वीरा कुमारी ने व्हीलचेयर की आवश्यकता बताई। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए बिना किसी औपचारिकता के मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के स्पष्ट और संवेदनशील निर्देशों का असर यह रहा कि जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के माध्यम से ग्राम पंचायत परसापाली के सचिव द्वारा आश्रित ग्राम भोगडीह पहुंचकर दिव्यांग बालिका को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। व्हीलचेयर मिलते ही वीरा कुमारी के चेहरे पर जो मुस्कान आई, वह प्रशासन की सार्थकता को स्वयं बयां कर रही थी।

दिव्यांग बालिका ने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं परिजनों और ग्रामीणों ने कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की खुले दिल से सराहना की। ग्रामीणों का कहना था कि पहली बार ऐसा लगा कि प्रशासन सचमुच उनकी बात सुन रहा है और तुरंत समाधान भी कर रहा है।

रात्रिकालीन जनचौपाल उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो शारीरिक अक्षमता, आर्थिक कमजोरी या दूरी के कारण कार्यालयों तक नहीं पहुंच पाते। जरूरतमंद, निराश्रित और दिव्यांगजन अब अपने गांव में ही अपनी बात सीधे कलेक्टर तक रख पा रहे हैं और योजनाओं का शीघ्र लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की यह पहल प्रशासनिक संवेदनशीलता, जवाबदेही और मानवीय दृष्टिकोण का उत्कृष्ट उदाहरण बनती जा रही है। रात्रिकालीन जनचौपाल न केवल समस्याओं का समाधान कर रही है, बल्कि आम जनता के मन में शासन के प्रति विश्वास और भरोसा भी मजबूत कर रही है।

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]