Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डॉ. पवन कुमार सिंह की संवेदनशील पहल से दिवंगत शिक्षिका के परिवार को मिला संबल

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा, 19 दिसम्बर 2025।
जिला पंचायत कोरबा में शुक्रवार को मानवीय संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला, जब जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह के करकमलों से दिवंगत शिक्षक (पंचायत) संवर्ग की कर्मचारी स्वर्गीय कुमारी विद्या गोयल के आश्रित सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। यह पहल न केवल प्रशासनिक संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि शोकाकुल परिवार के लिए आशा और आत्मनिर्भरता का मार्ग भी प्रशस्त करती है।

Advertisement Box

डॉ. पवन कुमार सिंह ने दिवंगत शिक्षिका के भाई श्री कृष्णधर गोयल को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में परिवार को सहारा देना ही अनुकम्पा नियुक्ति का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदैव पीड़ित एवं जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ी है और शासन की मंशा के अनुरूप उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन यापन का अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

अनुकम्पा नियुक्ति के अंतर्गत श्री कृष्णधर गोयल, पिता स्व. कार्तिकराम गोयल, निवासी ग्राम मुढ़ाली, पोस्ट जवाली, तहसील कटघोरा, जिला कोरबा को प्राथमिक शाला बम्हनीकोना (मुड़ापार), विकासखण्ड पाली में पदस्थ किया गया है। इस नियुक्ति से परिवार को आर्थिक स्थिरता मिलने के साथ-साथ भविष्य की अनिश्चितताओं से उबरने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग ने कहा कि नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि शासन की यह व्यवस्था शोक संतृप्त परिवारों को मानसिक और आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है, जिससे वे सम्मान के साथ आजीविका अर्जित कर सकें।

डॉ. पवन कुमार सिंह की इस मानवीय पहल की उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सराहना की। नियुक्ति प्राप्त करने पर कृष्णधर गोयल ने जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्ति उनके परिवार के लिए कठिन समय में जीवनरेखा साबित हुई है।

डॉ. पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला पंचायत कोरबा लगातार जनकल्याणकारी निर्णय लेकर सामाजिक सरोकारों को मजबूती प्रदान कर रही है, जो प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास को और सुदृढ़ करता है

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]