Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डॉ. देवेंद्र कश्यप भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोनीत

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा, 4 दिसंबर 

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने चिकित्सा प्रकोष्ठ में बड़ा बदलाव करते हुए कोरबा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. देवेंद्र कुमार कश्यप को भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 2 दिसंबर 2025, मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आदेश के माध्यम से की गई। प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय की अनुमति से कुल 17 प्रकोष्ठों की नई नियुक्तियाँ घोषित की गईं, जिसमें डॉ. कश्यप की पदस्थापना को महत्वपूर्ण और प्रभावी निर्णय माना जा रहा है।

Advertisement Box

डॉ. देवेंद्र कश्यप इससे पूर्व जिला संयोजक एवं दो बार लगातार प्रदेश सह-संयोजक के दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वाह कर चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, समर्पण और चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तरीय नेतृत्व का दायित्व सौंपा गया है। नियुक्ति के उपरांत डॉ. कश्यप ने कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा संगठन के कार्यों को और सशक्त रूप देने के लिए पूर्ण प्रयास करेंगे।

जैसे ही यह नियुक्ति की खबर कोरबा जिले के चिकित्सकों और चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं तक पहुंची, पूरे क्षेत्र में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल बन गया। डॉक्टर समुदाय ने इसे संगठन में कोरबा की बढ़ती प्रतिष्ठा और चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. कश्यप के प्रभावी नेतृत्व का परिणाम बताया। इस खुशी के अवसर पर चिकित्सकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर डॉ. नागेंद्र शर्मा, डॉ. संजय वैष्णव, डॉ. हेमंत, डॉ. विजय राठौर, डॉ. राजेश राठौर, डॉ. सौरभ जायसवाल, डॉ. सुरेश देवांगन, परिमल यादव, राजेश यादव सहित कई वरिष्ठ एवं युवा डॉक्टर उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. कश्यप को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में चिकित्सा प्रकोष्ठ और अधिक मजबूत होगा तथा समाजसेवा के क्षेत्र में पार्टी की पकड़ और सुदृढ़ होगी।

डॉ. देवेंद्र कश्यप की नियुक्ति को पार्टी के उच्च नेतृत्व का एक दूरदर्शी निर्णय माना जा रहा है, जिससे न केवल चिकित्सा प्रकोष्ठ को नई दिशा मिलेगी, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर संगठन का प्रभाव भी और मजबूत होगा।

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]