Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जेसीआई कोरबा सेंट्रल की नई कार्यकारिणी 2026 के लिए चयनित, सीए त्रिलोकीनाथ बजाज बने अध्यक्ष

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा, 17 अक्टूबर 2025 
जेसीआई कोरबा सेंट्रल की वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव कल रविवार को होटल ब्लू डायमंड में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया उत्साह, पारदर्शिता और आपसी सहमति के वातावरण में हुई, जिसमें संगठन के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisement Box

कार्यकारिणी के महत्वपूर्ण पद अध्यक्ष हेतु सीए त्रिलोकीनाथ बजाज को सर्वसम्मति से चुना गया। उपाध्यक्ष पद के लिए सीए अंकित अग्रवाल, जेसी हर्ष गुप्ता और जेसी अभय अग्रवाल का चयन किया गया। इसके साथ ही जेसी निश्चल टमकोरिया को सचिव, तथा डॉ. ज्योतिबाला, जेसी प्रवेश अग्रवाल और जेसी अभिषेक अग्रवाल को निदेशक पदों के लिए निर्विरोध चुना गया।

जेसीरेट विंग के लिए भी चुनाव संपन्न हुए, जिसमें श्रीमती अंशु अग्रवाल को अध्यक्षा और श्रीमती रजनी अग्रवाल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन की सतत गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु पूर्व अध्यक्ष सीए आशीष अग्रवाल और जेसी उत्कर्ष अग्रवाल को वर्ष 2026 के लिए समन्वयक नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए उन्हें माला पहनाकर शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दी गईं।

चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी जेसी उत्कर्ष अग्रवाल, सहायक चुनाव अधिकारी जेसी सन्नी मित्तल और जेसी आनंद अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्ष सीए अभिषेक अग्रवाल ने की। उल्लेखनीय है कि उन्हें हाल ही में बरगढ़ में आयोजित जेसीआई क्षेत्रीय सम्मेलन में जेसी सप्ताह के दौरान आयोजित गतिविधियों में उत्कृष्ट  प्रदर्शन हेतु 11 विभिन्न पुरस्कार प्राप्त हुए, जो कोरबा चैप्टर के लिए गर्व का विषय है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ई. राज अग्रवाल, समन्वयक जेसी आनंद रैकवार, लीजेंड अध्यक्ष जेसी शिवशंकर अग्रवाल, जेसिरेट अध्यक्षा सीए आयुषी अग्रवाल सहित पूरा जेसीआई परिवार उपस्थित रहा।

अंत में सचिव सीए अंकित अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी सदस्यों के सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। नई कार्यकारिणी से संगठन को नई ऊर्जा, नए विचार और बेहतर नेतृत्व की उम्मीद जताई गई।

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]