Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Author Image
Written by
Pramod Gupta

धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
तलवारनुमा चाकू के साथ गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई**

Advertisement Box

चांपा, 07 नवम्बर 2025।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया बस स्टैंड क्षेत्र में धारदार हथियार लहराकर राहगीरों में दहशत फैलाने वाले आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी की इस हरकत से क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया।

थाना चांपा पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नया बस स्टैंड में एक व्यक्ति तलवारनुमा चाकू लेकर आते-जाते लोगों को डराकर मारने दौड़ा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सूचना को तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमनी सिदार को अवगत कराया गया। अधिकारियों ने तुरंत आरोपी को पकड़कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निर्देश मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी. गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस आयी और आरोपी भाग न सके, इससे पहले ही उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रघुवीर सिंह सिदार, उम्र 33 वर्ष, निवासी जगदल्ला (थाना चांपा) बताया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तलवारनुमा धारदार चाकू बरामद किया। मौके पर ही उसे हिरासत में लेकर आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। आगे विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा इस सराहनीय एवं त्वरित कार्रवाई के लिए टीम की प्रशंसा की गई।
⏩ इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह, तथा आरक्षक आकाश कालोसिया और शंकर राजपूत का विशेष योगदान रहा।

जांजगीर-चांपा पुलिस की यह कार्रवाई स्पष्ट करती है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की किसी भी कोशिश को सख़्ती से कुचला जाएगा, और सार्वजनिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आयुर्वेद से बिना ऑपरेशन मोतियाबिंद में राहत: कोरबा के ऑटो चालक की लौटी रोशनी, बढ़ी वैकल्पिक उपचार पर भरोसे की चर्चा
आज फोकस में

आयुर्वेद से बिना ऑपरेशन मोतियाबिंद में राहत: कोरबा के ऑटो चालक की लौटी रोशनी, बढ़ी वैकल्पिक उपचार पर भरोसे की चर्चा

जिला गठन के बाद नई परंपरा की शुरुआत: शासकीय बंगले में जिपं अध्यक्ष का गृह प्रवेश, प्रशासनिक समन्वय की मिसाल
आज फोकस में

जिला गठन के बाद नई परंपरा की शुरुआत: शासकीय बंगले में जिपं अध्यक्ष का गृह प्रवेश, प्रशासनिक समन्वय की मिसाल

कृषक समृद्धि की दिशा में बड़ा कदम: किसानों से किया हर वादा पूरा कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
आज फोकस में

कृषक समृद्धि की दिशा में बड़ा कदम: किसानों से किया हर वादा पूरा कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कलेक्टर की सख्ती: बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट में लापरवाही नहीं चलेगी, 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
आज फोकस में

कलेक्टर की सख्ती: बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट में लापरवाही नहीं चलेगी, 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को मिली रफ्तार, रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक
आज फोकस में

प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को मिली रफ्तार, रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

नहाए-खाए के साथ शुरू होगी चैती छठ, तैयारी में जुटा पूर्वांचल समाज
आज फोकस में

नहाए-खाए के साथ शुरू होगी चैती छठ, तैयारी में जुटा पूर्वांचल समाज

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]