Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने किया वनांचल क्षेत्र का दौरा — बच्चों संग बैठकर किया मध्यान्ह भोजन, सुने ग्रामीणों की समस्याएँ

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा।
वनांचल क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और जनता की समस्याओं को नज़दीक से जानने के उद्देश्य से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने आज विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी गोसई के भूलीझरिया में एक दिवसीय निरीक्षण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम किया।

Advertisement Box

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने सीसी रोड, पुलिया निर्माण कार्य, बाउंड्री वॉल एवं प्राथमिक शाला के विकास कार्यों का भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कराया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि वनांचल क्षेत्र के लोग भी बेहतर सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला भूलीझरिया का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने न केवल बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली, बल्कि उनके साथ जमीन पर बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया। बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्होंने शिक्षा के महत्व पर चर्चा की और कहा कि “गांव का भविष्य इन बच्चों के हाथों में है, इन्हें बेहतर शिक्षा और वातावरण देना हम सबकी जिम्मेदारी है।”

डॉ. सिंह ने स्कूल की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की उपस्थिति और अध्ययन स्तर पर लगातार ध्यान दिया जाए ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु यादव, ग्राम पंचायत पोड़ी गोसई के सरपंच हरीश कंवर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज डिक्सेना, आयुष शर्मा, मोहन दास, शंकर यादव सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मांगों को जिला पंचायत अध्यक्ष के समक्ष रखा, जिन पर डॉ. सिंह ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि “जनता से जुड़ाव ही मेरी ताकत है — विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति लाना मेरा उद्देश्य है।”

ग्रामवासियों ने डॉ. पवन सिंह का स्वागत फूलमालाओं के साथ किया और उनकी जमीनी नेतृत्व शैली की सराहना की।
डॉ. सिंह ने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र के हर गांव में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में ठोस परिवर्तन देखने को मिलेगा।

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]