Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय शरत पांडेय जी व कोरबा जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे बने बिहार चुनाव अभियान की ताकत

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

चांपा/कोरबा, 31 अक्टूबर
बिहार विधानसभा चुनाव के रण में इस बार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की तैयारी पूरी तरह युद्धस्तर पर है। छत्तीसगढ़ से भी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी बिहार रवाना हुए हैं। इस अभियान की विशेष पहचान बने हैं, प्रदेश अध्यक्ष माननीय शरत पांडेय जी व कोरबा जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे, जिनकी नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक ताकत ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में पार्टी को नई पहचान दी है।

Advertisement Box

प्रदेश अध्यक्ष माननीय शरत पांडेय के नेतृत्व में रवाना हुए प्रतिनिधिमंडल में श्री राजकुमार दुबे सबसे आगे दिखे। चांपा जंक्शन से जब कार्यकर्ताओं का दल बिहार के लिए रवाना हुआ, तो स्टेशन पर जोश और उत्साह देखने लायक था। दुबे जी के नेतृत्व में कोरबा के कार्यकर्ता पूरे आत्मविश्वास के साथ पटना और आसपास के जिलों में प्रचार की तैयारी में जुटे हैं।

रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कोरबा जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे ने कहा कि “हमारे नेता माननीय चिराग पासवान जी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने जिस तरह ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ का नारा दिया, उसने देशभर के युवाओं को जोड़ा है। छत्तीसगढ़ से हम सभी कार्यकर्ता बिहार के जनमानस तक यही संदेश लेकर जा रहे हैं कि विकास, शिक्षा और सम्मान ही हमारे अभियान का आधार है।”

यात्रा के दौरान ट्रेन में ही कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री( खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय भारत सरकार) चिराग पासवान जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। केक काटकर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए — “ रामविलास जीअमर रहे, चिराग पासवान जी जिंदाबाद, लोक जनशक्ति पार्टी(रा.) जिंदाबाद!”
इस अवसर पर श्री राज कुमार दुबे ने कहा कि “चिराग पासवान जी अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए गरीबों, किसानों और युवाओं के हित में काम कर रहे हैं। आज भी गरीबों को अनाज योजना का लाभ इसलिए मिल रहा है, क्योंकि पासवान जी ने उस नींव को तैयार किया था।”

राजकुमार दुबे ने बताया कि बिहार में पार्टी का जनाधार दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। “जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। इस बार बिहार की जनता निश्चित रूप से एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत देगी और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की भूमिका सरकार गठन में निर्णायक रहेगी।”

प्रदेश अध्यक्ष शरत पांडेय ने भी राज कुमार दुबे जी की सराहना करते हुए कहा कि “कोरबा जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे ने संगठन निर्माण और कार्यकर्ता विस्तार में जो मेहनत की है, वह पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण है। उनकी सक्रियता और जनसंपर्क क्षमता से पार्टी को नई ऊर्जा मिली है।”

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कौशिक जी, रायपुर जिलाध्यक्ष साजू थॉमस जी, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामेश्वर सिंह जी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कोरबा के सभी कार्यकर्ताओं ने दुबे जी के नेतृत्व में बिहार जाकर पार्टी के प्रचार अभियान को गति देने का संकल्प लिया।

जैसे-जैसे ट्रेन आगे बढ़ती गई, “जय चिराग, जय रामविलास” के नारों से डिब्बे गूंजते रहे। यह दृश्य बताता है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी मजबूत जनाधार और ऊर्जावान नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रही है — और इस नई ऊर्जा के केंद्र में हैं कोरबा जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे।

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]