Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता सलीम अंसारी का निधन, छॉलीवुड जगत में शोक की लहर

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

रायपुर, 31 अक्टूबर 
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ अभिनेता सलीम अंसारी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से छॉलीवुड फिल्म उद्योग और कला जगत में गहरा शोक छा गया है। सलीम अंसारी ने अपने अभिनय से न केवल छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई पहचान दिलाई, बल्कि उन्होंने अपने सादगीपूर्ण स्वभाव और हास्य से भरे अभिनय से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।

Advertisement Box

फिल्म निर्देशक सतीश जैन ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि सलीम अंसारी का जाना छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए एक अपूर्व क्षति है। उन्होंने बताया कि सलीम अंसारी ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। मंच से लेकर सिनेमा तक उनकी यात्रा संघर्षों और समर्पण से भरी रही।

उन्होंने अनेक छत्तीसगढ़ी फिल्मों और एल्बमों में काम किया। उनकी फिल्म “झन भुलव मां-बाप ला” में उनका अभिनय दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ। इसके अलावा उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। उनकी सहज संवाद शैली, भावनात्मक अभिव्यक्ति और ह्यूमर से भरे किरदारों ने उन्हें हर वर्ग के दर्शकों का प्रिय कलाकार बना दिया।

एक पुराने इंटरव्यू में सलीम अंसारी ने कहा था— “मैं थिएटर से आया हूँ। बहुत साल थिएटर किया, फिर एल्बम और फिल्मों में काम किया। लोगों का प्यार ही मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।”

उनके निधन से छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति जगत ने एक ऐसा कलाकार खो दिया है, जिसकी भरपाई मुश्किल है। सलीम अंसारी को छत्तीसगढ़ी सिनेमा का “हंसमुख सितारा” कहा जाता था। उनकी यादें और अभिनय हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]