Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिव्यांग बबलू और उसकी बहन की व्यथा: प्रशासन की बेरहमी और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश

Author Image
Written by
Laung das Mahant

 

छत्तीसगढ़ में सरकार जहाँ एक ओर बड़े-बड़े दावे करती नहीं थकती कि “दिव्यांग और गरीब परिवारों को हर संभव सुविधा दी जा रही है”, वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी कहती है। नुनेरा ग्राम पंचायत के 21 वर्षीय दिव्यांग युवक बबलू पिता चदराम रोहिदास और उसकी नाबालिग बहन 15 वर्षीय बिंदिया की हालत देखकर किसी का भी दिल पसीज जाए। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिस प्रशासन को इनकी सुध लेनी चाहिए, वही इनके जीवन से खिलवाड़ कर रहा है।

Advertisement Box

बबलू और बिंदिया के माता-पिता का कोरोना काल में निधन हो गया। दादी और दादा पहले से ही अशक्त और बीमार हैं। ऐसे हालात में यह भाई-बहन ही उनके सहारे हैं। लेकिन सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें अब तक नहीं मिला। न तो अब तक राशन कार्ड बनाया गया, न पेंशन की सुविधा मिली और न ही किसी प्रकार की दिव्यांग सहायता। गाँव की सरपंच से लेकर ब्लॉक तक, इन बच्चों ने कई बार गुहार लगाई। जवाब मिला—“तुम्हारा काम नहीं बनेगा।” यह कैसा तंत्र है जहाँ एक अनाथ और दिव्यांग परिवार की तकलीफ़ को महज़ मज़ाक बनाकर टाल दिया जाता है?

सब्र का बांध टूटने पर बबलू 50 किलोमीटर दूर से जिला पंचायत कार्यालय पहुंचा। वहाँ उसने अपनी पीड़ा जिला पंचायत सीईओ और मंत्रियों तक पहुँचाने की कोशिश की। लेकिन अफसोस, उसकी फरियाद सुनने के बजाय अधिकारियों ने बेरुखी और लापरवाही का रवैया दिखाया। यहाँ तक कि जिला पंचायत सीईओ ने खुद उससे बात करके भी उसकी परेशानी को नज़रअंदाज कर दिया। यह प्रशासन की असंवेदनशीलता का शर्मनाक उदाहरण है।

जब मीडिया कर्मी वहाँ पहुँचे तो अचानक ही प्रशासन की “नींद” खुली। आनन-फानन में दिव्यांग गाड़ी देने का नाटक किया गया ताकि भ्रष्टाचार और लापरवाही को ढंका जा सके। लेकिन यह गाड़ी भी आधे-अधूरे इंतज़ाम और औपचारिकता भर निकली। यह साफ़ हो गया कि प्रशासन असल में दिव्यांगों की मदद नहीं करना चाहता, बल्कि अपनी छवि बचाने के लिए छलावा कर रहा है।

समाज कल्याण विभाग और पंचायत प्रशासन के लाख दावों के बावजूद आज भी बबलू और उसकी बहन मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। यह न केवल भ्रष्टाचार का घिनौना चेहरा उजागर करता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि शासन की योजनाएँ केवल कागज़ों पर सीमित हैं। सवाल यह उठता है कि जब जिला स्तर पर बैठे अधिकारी ही इतने असंवेदनशील और भ्रष्ट हैं तो गाँव के गरीब, अनाथ और दिव्यांग बच्चों का भविष्य कौन सुरक्षित करेगा?

यह प्रकरण प्रशासन की नाकामी ही नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का ज्वलंत उदाहरण है। एक ओर सरकार जनता के सामने कल्याणकारी योजनाओं का गुणगान करती है, वहीं दूसरी ओर ज़मीनी अमला उन योजनाओं को लागू करने में ही भ्रष्टाचार और लापरवाही करता है। यदि 21 वर्षीय दिव्यांग युवक और उसकी 15 वर्षीय बहन जैसी संवेदनशील स्थिति में फंसे लोग भी न्याय और सुविधा से वंचित रह जाएँ तो फिर यह प्रशासन किसके लिए काम कर रहा है?

अब ज़रूरत है कि शासन तत्काल संज्ञान ले, बबलू और बिंदिया को तत्काल राहत पहुँचाई जाए और संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई हो। यह मामला केवल दो अनाथ बच्चों की कहानी नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ प्रशासन के भ्रष्ट और अमानवीय रवैये का आईना है।

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]