Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ब्रेकिंग न्यूज़: कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी की तत्परता ने रोका बड़ा हादसा, गोलीकांड के 10 मिनट में आरोपी गिरफ्तार

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा/कटघोरा।

जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में कटघोरा कासनिया इलाके में बड़ी घटना सामने आई, जब स्थानीय निवासी इब्राहिम मेमन के घर पर अज्ञात आरोपियों ने फायरिंग की। एक गोली घर के शटर में लगी जबकि दूसरी दरवाजे पर टकराई।

Advertisement Box

इस संवेदनशील और खतरनाक स्थिति में थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने अपनी टीम के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर तेज़ और निर्णायक कार्रवाई की। उनके नेतृत्व में पुलिस ने महज 10 मिनट के अंदर एक आरोपी को कटघोरा से ही गिरफ्तार किया, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि टीआई धर्म नारायण तिवारी का विशेष स्थान और लोकप्रियता इस क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में टीम ने न केवल अपराधियों को दबोचने की तत्परता दिखाई, बल्कि पूरे इलाके में सुरक्षा सुनिश्चित कर लोगों का भरोसा बढ़ाया।

सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि गोलीकांड के पीछे प्रेम संबंध विवाद है। घटना की पृष्ठभूमि को लेकर पुलिस विस्तृत जांच कर रही है। थाना प्रभारी तिवारी ने कहा कि “जांच पूरी होने के बाद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और विस्तृत रिपोर्ट जनता के साथ साझा की जाएगी।”

स्थानीय नागरिकों ने थाना प्रभारी की प्रशंसा करते हुए कहा, “धर्म नारायण तिवारी अपने क्षेत्र के हितेषी हैं। हर समय जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं। इस घटना में उनकी तत्परता ने बड़ी दुर्घटना रोक दी।”

इस पूरी कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि कटघोरा थाना और टीआई धर्म नारायण तिवारी का क्षेत्र में विशेष महत्व है, और उनकी सक्रियता व नेतृत्व जनता के लिए भरोसे का प्रतीक हैं।

अब देखना यह होगा कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाएगी और इस क्षेत्र में कानून का शासन और सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

आयुर्वेद से बिना ऑपरेशन मोतियाबिंद में राहत: कोरबा के ऑटो चालक की लौटी रोशनी, बढ़ी वैकल्पिक उपचार पर भरोसे की चर्चा
आज फोकस में

आयुर्वेद से बिना ऑपरेशन मोतियाबिंद में राहत: कोरबा के ऑटो चालक की लौटी रोशनी, बढ़ी वैकल्पिक उपचार पर भरोसे की चर्चा

जिला गठन के बाद नई परंपरा की शुरुआत: शासकीय बंगले में जिपं अध्यक्ष का गृह प्रवेश, प्रशासनिक समन्वय की मिसाल
आज फोकस में

जिला गठन के बाद नई परंपरा की शुरुआत: शासकीय बंगले में जिपं अध्यक्ष का गृह प्रवेश, प्रशासनिक समन्वय की मिसाल

कृषक समृद्धि की दिशा में बड़ा कदम: किसानों से किया हर वादा पूरा कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
आज फोकस में

कृषक समृद्धि की दिशा में बड़ा कदम: किसानों से किया हर वादा पूरा कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कलेक्टर की सख्ती: बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट में लापरवाही नहीं चलेगी, 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
आज फोकस में

कलेक्टर की सख्ती: बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट में लापरवाही नहीं चलेगी, 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को मिली रफ्तार, रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक
आज फोकस में

प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को मिली रफ्तार, रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

नहाए-खाए के साथ शुरू होगी चैती छठ, तैयारी में जुटा पूर्वांचल समाज
आज फोकस में

नहाए-खाए के साथ शुरू होगी चैती छठ, तैयारी में जुटा पूर्वांचल समाज

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]