Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा पखवाड़ा-विकसित भारतः प्रधानमंत्री श्री मोदी की संकल्पना थीम पर छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा 17 सितंबर 2025/
नगरीय क्षेत्र कोरबा के बुधवारी स्थित जैन मंदिर परिसर में आज सेवा पखवाड़ा-विकसित भारत : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना, थीम पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री मोदी के जीवन की झांकी तथा उनके कर्तव्य निष्ठा के साथ देश के सर्वांगिण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों को सुंदर छायाचित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।


छायाचित्र प्रदर्शनी का महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत स्थानीय जनप्रतिनिधि, सहित गणमान्य नागरिक पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में आमजनों ने उत्साहपूर्वक अवलोकन किया। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन वृतांत को सुंदर रूप से दर्शाया गया है। इसके साथ ही देश के प्रति उनके समर्पण और योगदान को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में आतंकवाद के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब, देश के जवानों के प्रति सद्भाव, एक पेड़ मॉ के नाम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, उर्जा विकास, अंतरिक्ष के क्षेत्र में उपलब्धि, डिजीटल माध्यम का उपयोग कर आर्थिक, सामाजिक, समानता को बढ़ावा देना और उनके जीवनी को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में लोगों को उनके जीवन की झलक देखने को मिली। साथ ही आमजनों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य जांच, महिला सशक्तीकरण की जानकारी मिली। इस दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी में आए आमजनों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं शासकीय योजनाओं पर आधारित जनमन पत्रिका का आमजनों को वितरण भी किया गया। आमजनों ने कहा कि प्रदर्शनी में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के जीवन की घटनाओं और देश के विकास में उनके योगदान को नजदीक से जानने के साथ ही उनके द्वारा देश के सभी क्षेत्रों में विकास हेतु किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों की भी जानकारी प्राप्त हुई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं अखिल भारतीय तेरारापंथ युवक परिषद के समन्वय से जैन मंदिर बुधवारी कोरबा में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य की जॉंच एवं उपचार किया गया।

Advertisement Box


इस अवसर पर पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष श्री योगेश जैन, श्री गोपाल मोदी, डॉ. राजीव सिंह, सुश्री ऋतु चौरसिया, श्री अजय विश्वकर्मा, श्री नवीन मारकण्डेय श्री राजेश राठौर, पूर्व आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रदीप जैन, श्री पारस जैन, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री कमलज्योति, जिला समन्वयक श्री आशुतोष गौरहा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन.केशरी, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. उदय शर्मा, श्री राजकुमार, डीपीएम श्री पद्माकर शिंदे, जनसंपर्क विभाग के श्री बसंत साहू, नंदकुमार सूर्यवंशी, प्रकाश दास, अशोक जाहिरे आदि उपस्थित थे।

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन
आज फोकस में

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव
आज फोकस में

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू
आज फोकस में

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय
आज फोकस में

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 
आज फोकस में

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान
आज फोकस में

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]