Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खेत में जाकर कलेक्टर ने डिजीटल फसल सर्वे का किया अवलोकन

Author Image
Written by
Laung das Mahant

पटवारियों को त्रुटि रहित एवं शुद्धता पूर्वक गिरदावरी करने के निर्देश

किसानों से चर्चा कर डिजीटल क्रॉप सर्वे के बताये फायदे

Advertisement Box

कोरबा 20 अगस्त 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज भैंसमा तहसील के अंतर्गत ग्राम करमंदी में किसान भरतलाल और चमार साय के खेत पर पहुंचकर सर्वेयर एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सर्वे में लगे कर्मचारियों-पटवारियों को त्रुटि रहित एवं शुद्धता पूर्वक गिरदावरी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिन गांवों में डिजीटल फसल सर्वे नहीं हो रहा है, उन गांवों में भी शुद्धतापूर्वक गिरदावरी के निर्देश दिये हैं।
कलेक्टर श्री वसंत ने मौके पर उपस्थित किसानों से बातचीत कर डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य के संबंध में जानकारियां भी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल फसल सर्वेक्षण के माध्यम से किसानों द्वारा खेत में बोये जाने वाली फसलों एवं क्षेत्रफल की वास्तविक जानकारी मिल सकेगी। डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत सर्वेयर द्वारा संबंधित खसरा नंबर में जाकर डिजिटल क्रॉप सर्वे एप्प के माध्यम से संबंधित खेत का फोटो खीचकर इसकी प्रविष्टि की जाएगी। इससे फसल के रकबे को कम या अधिक लिखे जाने की संभावना समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को बहुत जरूरी लाभ प्राप्त हो सकेगा। इनमें किसानों को कृषि उपज बेचने के लिए अब अपने दस्तावेजों का बार-बार सत्यापन कराने से मुक्ति मिल जाएगी। इसके साथ ही फसल से जुड़ी सारी अहम जानकारी भी किसानों को एक जगह मिल जाएगी। इससे किसानों को अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचना आसान हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, एसडीएम श्री सरोज महिलांगे, तहसीलदार श्री के.के.लहरे सहित मोके पर कृषक उपस्थित थे।
शासन द्वारा कोरबा जिला अंतर्गत 12 तहसीलों के 417 ग्रामों का जियो रिफ्रेसिंग किया जा चुका है। 30 सितंबर तक 417 ग्रामों के कुल 367864 खसरों का 951 सर्वेक्षकों द्वारा सर्वेंक्षण एवं पटवारियों द्वारा अनुमोदन किया जाना है। अब तक कुल 367864 खसरों में से 2312 खसरों का सर्वेक्षकों द्वारा सर्वेक्षण किया जा चुका

दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने 3 युवकों को कुचला, मौके पर ही मौत
आज फोकस में

दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने 3 युवकों को कुचला, मौके पर ही मौत

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन
आज फोकस में

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव
आज फोकस में

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू
आज फोकस में

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय
आज फोकस में

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 
आज फोकस में

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]