Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डीएमएफ और सीएसआर फंड से बदलेगा मड़वारानी मंदिर का स्वरूप, सुविधाओं का होगा विस्तार

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा 20 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कोरबा चाम्पा मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माँ मड़वारानी मंदिर स्थल का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर से संबंधित समिति के सदस्यों से चर्चा की। समिति की सदस्यों और अन्य ग्रामीणों द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानियों से कलेक्टर को अवगत कराते हुए विभिन्न मांग रखी गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि के समय यहाँ हजारों श्रद्धालुओं का आना होता है। इसके साथ ही अन्य दिनों में भी आसपास सहित दूरदराज के श्रद्धालु देवी के दर्शन सहित अपनी मनोकामना और आस्था के मद्देनजर आते हैं। यहाँ उन्हें विश्राम और लंबी कतार होने पर गर्मी के दिनों में धूप में तथा बारिश के दिनों में बारिश में खड़ा होना पड़ता है। गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या भी उतपन्न होती है। कलेक्टर श्री वसंत ने स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर समिति के सदस्यों के

Advertisement Box

से आई मांग को गंभीरता से लेते हुए मंदिर परिसर को संवारने सहित श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेक मांगो पर सहमति दी। कलेक्टर ने जिला खनिज न्यास मद और सीएसआर से श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए तीन शेड निर्माण, एक हॉल, दर्शनार्थियों के कतारबद्ध होने के लिए स्टील की रेलिंग और छायादार शेड निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की बात कही। कलेक्टर द्वारा श्रद्धालुओं के हित में अनेक निर्माण कार्यों की सहमति मिलने पर सभी ने आभार जताया। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को मड़वारानी मंदिर परिसर में पर्याप्त क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने पेयजलापूर्ति के लिए भी पहल करने की बात कही है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, एसडीएम श्री सरोज महिलांगे और जनपद सीईओ समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन
आज फोकस में

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव
आज फोकस में

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू
आज फोकस में

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय
आज फोकस में

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 
आज फोकस में

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान
आज फोकस में

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]