Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के आयोजन की तैयारियों को कलेक्टर-एसपी ने परखा

Author Image
Written by
Laung das Mahant

 

अंतिम रिहर्सल में शामिल होकर परेड के जवानों और सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों ने किया प्रदर्शन

Advertisement Box

कोरबा 13 अगस्त 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतिम रिहर्सल व तैयारियों को परखा। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मिनट टू मिनट कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल में श्री अभिजीत गुरभेले (प्रशिक्षु आईएएस) मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण कर कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम का मिनट्स टू मिनट्स अभ्यास किया गया।


कलेक्टर श्री वसंत ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्य समारोह हेतु बैठक व्यवस्था, मंच निर्माण, बेरीकेट्स, सुरक्षा आदि व्यवस्था का निरीक्षण कर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य तैयारियों का अवलोकन किया एवं उपस्थित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही बारिश को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की गरिमा का ध्यान रखने के निर्देश सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी को दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, एडिशनल एसपी श्री नितीश ठाकुर, सयुंक्त कलेक्टर श्री मनोज कुमार, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।


गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सुबह 8.50 बजे से जिला मुख्यालय स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित होगा। मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। परेड की सलामी लेने के तत्पश्चात् कैबिनेट मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री के जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगे तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र का वितरण करेंगे।

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन
आज फोकस में

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव
आज फोकस में

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू
आज फोकस में

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय
आज फोकस में

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 
आज फोकस में

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान
आज फोकस में

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]