Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्रामीणों की मजबूरी पर भारी प्रशासन की उदासीनता – मैनगढ़ी गांव में पुलिया न होने से आवागमन ठप!

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा  – जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत तुमान के आश्रित ग्राम मैनगढ़ी के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली नदी पर अब तक पुलिया का निर्माण नहीं हुआ, जिससे ग्रामीणों को हर रोज जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ती है।

Advertisement Box

बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सभी को इस रास्ते से गुजरना एक चुनौती बन गया है। खासतौर पर स्कूल जाने वाले बच्चों और शिक्षकों को बरसात में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नदी में पानी बढ़ने पर गांव पूरी तरह से कट जाता है और आपात स्थिति में भी कोई वाहन वहां नहीं पहुँच पाता।

बच्चे गिरते हैं, किताबें भीगती हैं” – अभिभावकों की पीड़ा

स्थानीय अभिभावकों ने बताया कि बरसात के समय बच्चों को स्कूल भेजना किसी जोखिम से कम नहीं। “बच्चे कई बार पानी में गिर चुके हैं, उनकी किताबें, यूनिफॉर्म तक भीग जाती हैं, और हम उन्हें लेकर बेहद चिंतित हैं।”

जनप्रतिनिधि चुप, ग्रामीण परेशान

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को आवेदन दिया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की उदासीनता अब लोगों के सब्र का इम्तिहान ले रही है।

भाजपा नेता ने उठाई मांग, दिया ज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी मण्डल पोड़ी उपरोड़ा के अध्यक्ष चतुरभुवन नायक ने इस गंभीर समस्या को लेकर दिनांक 16 जुलाई 2025 को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मैनगढ़ी में पुलिया निर्माण की तत्काल स्वीकृति की मांग की है।

> “यह सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि ग्रामीणों की ज़िंदगी और भविष्य का सवाल है। अगर समय रहते प्रशासन नहीं जागा, तो कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।”
— चतुरभुवन नायक, अध्यक्ष, भाजपा मण्डल पोड़ी उपरोड़ा

सीआईबी न्यूज़ इंडिया अपील करता है कि जिला प्रशासन इस गंभीर जनसुविधा की ओर तत्काल ध्यान दे और ग्रामीणों को राहत देने के लिए मैनगढ़ी में पुलिया निर्माण की स्वीकृति और कार्यवाही तत्काल शुरू करे।

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]