Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरबा और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉकों की उल्लेखनीय उपलब्धि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण व कृषि क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा 31 जुलाई 2025/
नीति आयोग के तत्वावधान में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन रहें।
संपूर्णता अभियान आकांक्षी जिलों एवं ब्लॉकों के लिए एक ऐतिहासिक पहल रही, जिसका उद्देश्य प्रमुख 6 प्रदर्शन संकेतकों में पूर्णता प्राप्त करना था। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक अधिकारियों, स्वयं सहायता समूहों, फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा विभिन्न विभागीय टीमों के समन्वित प्रयास से कोरबा ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के 6 में से 5 संकेतकों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त की। कोरबा आकांक्षी ब्लॉक 6 में से 5 संकेतकों में शत प्रतिशत उपलब्धि वहीं पोड़ी उपरोड़ा आकांक्षी ब्लॉक 6 में से 4 संकेतकों में शत प्रतिशत उपलब्धि रही। इस सफलता पर कोरबा ब्लॉक को सिल्वर मेडल एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक को कांस्य पदक प्रदान किया गया।

Advertisement Box

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कोरबा जिला, कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉकों के प्रयासों से आकांक्षी जिला श्रेणी में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। यह उपलब्धि विभागीय टीमों के परिश्रम और सामूहिक समर्पण का परिणाम है। हमें सतत प्रयास कर कोरबा को आकांक्षी जिला श्रेणी से बाहर लाकर विकसित जिलों में शामिल करना है।

कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का क्षण है। एक समय आकांक्षी जिलों की सूची में कोरबा 73वें स्थान पर था, आज यह रजत पदक प्राप्त कर रहा है। यह सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के समन्वित प्रयास का प्रतिफल है।

विधायक पाली तानाखर श्री तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम ने समारोह में सम्मानित हुए सभी अधिकारी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी को आगे भी कोरबा जिले को आकांक्षी जिले की सूची से बाहर लाने के लिए विशेष प्रयास करने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया गया। आकांक्षी ब्लॉक कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा के तात्कालीन सीईओ को क्रमशः सिल्वर एवं कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में महापौर नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधन दिया एवं सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी।

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]