Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चाकाबूड़ा ACB पावर प्लांट विकास के नाम पर बांट रहा प्रदूषण, राख से गंदे हुए नदी नाले, ग्रामीणों पर आई मुसीबत

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा एक ओर सरकार पूरे प्रदेश  में पर्यावरण को संरक्षित करने और हरियाली को बढ़ावा देने और प्रदूषण मुक्त करने के लिएके लिए करोड़ों रुपया खर्च कर आनेको योजनाएं चला रही है वर्तमान में एक पेड़ माँ के नाम अभियान 2.0 की शुरुआत 18 जून 2025 से की गई है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल जिले को हरा-भरा बनाना है, बल्कि सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित कर एक स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य की नींव रखना भी है तो वहीं दूसरी ओर कोरबा जिले के चाकाबूड़ा में स्थित एसीबी  लिमिटेड पावर प्लांट सरकार की मनसा पर पानी फेर रहा है, मिली जानकारी के अनुसार ACB पावर प्लांट से ग्रामीण परेशान हैं। इस समस्या के पीछे मुख्य कारण प्रदूषण है, जो कि पावर प्लांट से निकलने वाले धुएं ,पानी और राख के कारण हो रहा है। इससे न केवल ग्रामीणों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि उनकी खेती और जीवनशैली भी प्रभावित हो रही है।यह प्रदूषण ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके अलावा, प्रदूषण के कारण फसलों को भी नुकसान हो रहा है, जिससे किसानों की आजीविका पर असर पड़ रहा है।

एसीबी कंपनी के चाकबुड़ा पावर प्लांट से निकलने वाला राखड़ एवं कोयले से मिला गंदा पानी लगातार सलिहा नाले के जरिए खोलार नदी में मिल रहा है। इस दूषित पानी के कारण नदी का जल पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पानी के चलते गंभीर बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन कंपनी और प्रशासन की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
सूत्रों के अनुसार गांव देवरी, कोराई, पुरेना, मड़वाडोडा, गंगानगर, प्रेमनगर समेत आसपास के गांव इस प्रदूषण से प्रभावित हो रहे हैं। नाले के रास्ते यह गंदा पानी अंततः हसदेव नदी में जाकर मिलता है, जिससे जल संकट और प्रदूषण का खतरा और बढ़ गया है।

Advertisement Box

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल के लिए नल तो लगाए गए हैं, परंतु इनमें पानी नहीं आता। मजबूरीवश उन्हें स्नान, कपड़े धोने और अन्य कार्यों के लिए नाले व प्रदूषित नदी का ही सहारा लेना पड़ रहा है। अब हालात यह हैं कि ग्रामीण जहरीले और बदबूदार पानी का इस्तेमाल करने को विवश हैं।

सूत्रों की माने तो गांव में नल की सुविधा होते हुए भी नल सूखे पड़े हैं, और दूसरी ओर पावर प्लांट से छोड़ा जाने वाला राखड़ मिश्रित पानी ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है। मिली जानकारी के अनुसारअगर प्रशासन और कंपनी ने इस गंभीर समस्या पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीण बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों की मांग है कि प्रदूषित पानी छोड़े जाने पर तत्काल रोक लगाई जाए, गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए और नल योजनाओं को चालू किया जाए, अन्यथा उग्र आंदोलन की राह अपनाई जाएगी।

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]