Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कटघोरा वनमण्डल में हुए भ्रष्टाचार की विधायक ने कलेक्टर से की जांच की मांग, डीएफओ सहित मातहत अधिकारियों में मचा हड़कंप

Author Image
Written by
Laung das Mahant

 

कोरबा/कटघोरा:-जिले के वनमंडल कटघोरा में वन अधिकारियों द्वारा किये गए प्रमाणित भ्रष्टाचार के मामलों में वर्षों से लंबित जांच व कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा अन्य भ्रष्ट्राचारित कार्यो की जांच करने पाली- तानाखार विधायक द्वारा कलेक्टर से मांग के बाद कटघोरा डीएफओ व मातहत अधिकारियों- कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

Advertisement Box

गोगपा विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम द्वारा कलेक्टर को लिखे पत्र में कहा है कि कटघोरा वनमंडल अंतर्गत उप वनमंडल कटघोरा और पाली में वर्ष 2018- 19 से लेकर आज दिनांक तक जितने भी निर्माण कार्य हुए हैं- जैसे तालाब, रपटा, पुलिया, चेक डेम निर्माण इन सभी कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। यहां पदस्थ तत्कालीन सभी वनमंडलाधिकारियों, मातहत अधिकारियों/कर्मचारियों तक सभी भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं।
कटघोरा उप वनमंडल अंतर्गत कुटेशरनगोई बीट में वर्ष 2018- 19 में तालाब में भारी अनियमिता की गई इस कार्य में फर्जी भुगतान एवं गुण्वत्ताहीन कार्य के संबंध में कार्यवाही करने हेतु कार्यालय प्रधान मुख्य वन सरंक्षक छ.ग. से जांच एवं कार्यवाही करने हेतु पत्र क्रमांक/ सत. शिका./सा.- 692/318 नवा रायपुर दिनांक 21.02.2022 के माध्यम से वनमंडलाधिकारी कटघोरा को निर्देशित किया गया था लेकिन आज दिनांक तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने से भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद हैं। वहीं उप वनमंडल पाली में भी ऐसे ही भ्रष्टाचार को जमकर अंजाम दिया गया, जिसमें फर्जी मजदूरी भुगतान, गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य शामिल है। पूर्व में किए गए उक्त भ्रष्टाचार में किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने से वन विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार में अनगिनत कारनामे किये गये है जैसे- पसान रेंज पौधा रोपण घोटाला के साथ- साथ घटिया निर्माण कार्य, केंदई रेंज में गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य आदि। अभी तत्कालीन घटना कटघोरा की एक फर्म को फर्जी भुगतान कर 50 प्रतिशत की राशि उप वनमंडलाधिकारी संजय त्रिपाठी एवं रेंजर रामनिवास दहायत के द्वारा मांग किया जा रहा है। जिसके संबंध में फर्म की संचालिका द्वारा शिकायत करने की खबर सोशल मीडिया न्यूज के माध्यम से प्रकाशित हुआ है। इसमें किसी प्रकार की कार्यवाही आज दिनांक तक नहीं की गई। जिसके कारण जनता में शासन के प्रति नराजगी, रोष एवं आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में आग्रह है कि जांच टीम गठित कर जांच करवाकर दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही किया जाये जिससे भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो। वर्ष 2018- 19 से आज दिनांक तक जितने भी कार्य वन विभाग द्वारा करवाये गये है, जिनमे बिगड़े वनों का सुधार कार्य, पौधा रोपण कार्य, तालाब निर्माण, रपटा निर्माण, पुलिया निर्माण, चेक डेम निर्माण कार्य, कैम्पा मद का कार्य एवं अन्य कार्य इन कार्यों में की गई भ्रष्टाचार के संबंध में वन विभाग व शासन को शिकायत पत्र प्राप्त हुए है, जिस पर विभाग द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है। उन सभी को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल संज्ञान में लेते हुए जांच करवाकर दोषियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का कष्ट करेंगे।

दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने 3 युवकों को कुचला, मौके पर ही मौत
आज फोकस में

दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने 3 युवकों को कुचला, मौके पर ही मौत

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन
आज फोकस में

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव
आज फोकस में

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू
आज फोकस में

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय
आज फोकस में

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 
आज फोकस में

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]