Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हॉस्पिटल में इलाज नहीं, लूट हुई – आदिवासी किसान से वसूले ₹60,000 खेत तक गिरवी रखना पड़ा

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा  हाँ, यह सच है कि डॉक्टरों को समाज में भगवान का दर्जा दिया जाता है। डॉक्टर अपने ज्ञान और कौशल से लोगों की जान बचाते हैं, और उन्हें बीमारियों से राहत दिलाते है। इसलिए, उन्हें समाज में एक पूजनीय स्थान प्राप्त है आंख बंद करके इंसान डॉक्टर पर भरोसा करते है, लेकिन इस भरोसा की इस कलयुगी डॉक्टरों ने बिजनेस बना लिया इस भरोसा का नाजायज फायदा उठाने शुरू कर दिया, सिर्फ पैसों के लिए मरीजों की जान चली जाने के बाद भी उन्हें आईसीयू में रख कर इलाज का ड्रामा करने की शिकायतें   सुनने में आती हैं, लेकिन किसी रोज़ सचमुच ऐसा देखने को मिल जाएगा और ऐसी करतूत करने वाले डॉक्टर रंगे हाथ पकड़े जाएंगे, ये किसी ने नहीं सोचा था. श्री गोपाल मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल कटघोरा में जी कि प्राइवेट अस्पताल है इनके करतूत के बारे में खबर मिली कि वहां इलाज के नाम पर मरीजों को लुटा जा रहा है, इतना ही नहीं, डॉक्टरों के नाम पर

Advertisement Box

अनट्रेंड मरीजों का इलाज कर रहे हैं, इस अस्पताल में क्षेत्र के आस- पास के मितानिनों से संपर्क करके कमीशनखोरी किया जा रहा है सूत्रों से पता चला है कि जो मितानिन यहां मरीज भेजेगा प्रति मरीज के हिसाब से उसकी कमीशन दिया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज इलाज के लिए सरकारी हस्पताल जाते है जिन्हें रेफर के नाम से उनको कटघोरा में स्थित श्री गोपाल मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल से जाने की सलाह दी जाती है, गांव के गरीब अनपढ़ व्यक्ति उनके बहकावे में आकर यह इलाज करवाने आ जाते है, यह केवल ग्रामीण व्यक्ति की जानबूझकर अधिक से अधिक पैसा लिया जाता है, और उनको जितना वसूली करना है करते है, फिर बाद में उनको बाहर जबरदस्ती रेफर कर देते है, ऐसा अभी हाल ही में इस श्री गोपाल मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल कटघोरा के करतूत की शिकायत मिली है, शिकायतकर्ता कन्हैया लाल धनुहार जिनके पिता मंगल सिंह धनुहार जिनके पैशाब में खून आने की बीमारी थी,

जिसको भर्ती के समय बोला गया की पूरा इलाज निःशुल्क होगा आयुष्मान भारत योजना से जिसमें पीड़ित ग्रामीण ने जिलाधीश महोदय कोरबा में शिकायत किया है. जिसको आयुष्मान भारत यो जना के तहत इलाज के लिए भर्ती कर उनको लुटा गया, और जबरदस्ती उनको रेफर कर दिया गया, इस पीड़ित ग्रामीण से 60 हजार रुपए उनको नगद ले लिया गया, पर पीड़ित व्यक्ति के तकलीफ में थोड़ा भी सुधार नहीं हुआ, आज वह ग्रामीण व्यक्ति आपने खेत बांडी, सोना चांदी गांव में गिरवी रखकर इलाज कराया, फिर भी पीड़ित बीमार व्यक्ति को थोड़ा भी राहत नहीं मिली, यहां उनको आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज के लिए भर्ती कराकर उनको डरा धमकाकर 60 हजार मांगा लिया गया, मरीज की सीरियस कंडीशन बताकर परिवार से पैसा मंगवाए गए, जिससे गरीब व्यक्ति अपनी खेत, बाडी, सोना, चांदी गांव में गिरवी रखकर पैसा दिया, लेकिन पीड़ित बीमार व्यक्ति के हालात में कोई सुधार नहीं हुआ, तब

उसने जिला कलेक्टर महोदय कोरबा में लिखित शिकायत दिया है, जिस शिकायत में कटघोरा बीएमओ डॉ. रंजना त्ररकी जांच प्रभारी नियुक्त किया गया है, फिलहाल मामले में जांच जारी है। इस मामले में जांच कार्यवाही कटघोरा बीएमओ कर रही है।

वर्जन डॉ गोपाल गोस्वामी

(संचालक श्री गोपाल मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल कटघोरा के संचालक ने बताया कि मामले में शिकायत हुआ है, हमसे जो दस्तावेज मांगा गया है। हमने जांघ अधिकारी को दे दिया है डॉ. रंजना तिर्की कटघोरा (बीएमओ) कलेक्टर कार्यालय कोरबा में शिकायत हुई है, मुझे जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है मामले में अभी जांच कर रही हूं, जांच पूर्ण होते ही आपको पुरा जानकारी दे दिया जाएगा।

यदि यह आरोप सत्य साबित होते हैं तो यह मामला न केवल आयुष्मान योजना की गरिमा को ठेस पहुंचाता है बल्कि गरीब आदिवासियों के साथ अन्याय और लूट का प्रतीक भी बनता है। शासन को चाहिए कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए।

[| जन की बात – जनता के साथ]

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]