Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हाईकोर्ट के आदेशानुसार याचिका वाले सभी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने किया निर्देशित

Author Image
Written by
Laung das Mahant

 

स्कूलों में नास्ता वितरण व गैस सिलेंडर की व्यवस्था हेतु नए प्रस्ताव प्रस्तुत करने किया निर्देशित

Advertisement Box

हाईकोर्ट के आदेशानुसार याचिका वाले सभी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने किया निर्देशित

कोरबा 14 जून 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने विभागीय कामकाम की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शाला प्रवेशोत्सव हेतु स्कूलों की साफ सफाई सहित अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने नए शिक्षण सत्र हेतु शाला प्रवेशोत्सव की तैयारियों की जानकारी लेते हुए विभागीय अधिकारियों को सभी स्कूलों की 16 जून से पूर्व साफ सफाई सहित
आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने शाला प्रवेशोत्सव के साथ ही आंगनबाड़ी से पहली बार शाला में प्रवेश लेने वाले बच्चों का जाति प्रमाण पत्र वितरित कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने शाला खुलने के पश्चात विद्यालयों में 01 जुलाई से नास्ता वितरण प्रारंभ कराने की बात कही। इस हेतु अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में आवश्यक तैयारियां पूरा करने के लिए कहा। साथ ही स्कूलों में नास्ता वितरण व गैस सिलेंडर की व्यवस्था हेतु नए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने इस शिक्षण सत्र से स्कूलों में नास्ता एवं भोजन तैयार करने वाले रसोईयों का मानदेय में वृद्धि करते हुए 1000 रुपए प्रतिमाह प्रदान करने की बात कही।

बैठक में कलेक्टर ने जिले में हुए युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही के सम्बंध में जानकारी लेते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार याचिका वाले सभी प्रकरणों का निरीक्षण कर समिति से निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही शिक्षकों के अभ्यावेदन का भी पुनरीक्षण कर प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को जिले के प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में दर्ज बच्चों की संख्या एवं हाई स्कूल में विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति अनुसार शिक्षकों की रिक्त पद अनुरूप आवश्यकता वाले विद्यालयों की सूची यथाशीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।* जिससे इन विद्यालयों में शिक्षण सत्र प्रारम्भ होने के साथ ही अतिथि शिक्षकों/व्यख्याताओं की व्यवस्था की जा सके।
कलेक्टर ने विगत शिक्षण सत्र 2024-25 की बोर्ड एवं अन्य कक्षाओं की परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए कमजोर परीक्षा फल वाले विद्यालयों की रिजल्ट में सुधार हेतु विशेष प्रयास करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने रायपुर के एलेन कोचिंग संस्थान में नीट/जेईई प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए गए जिले के मेधावी छात्रों के पढ़ाई के संबंध में जानकारी लेते हुए छात्रों का समय पर शाला में प्रवेश पूर्ण कराने के लिए कहा। उन्होंने जिले के विद्यालयों में विकसित किए जा रहे एस्ट्रॉनॉमी लैब का भी शीघ्रता से कार्य पूर्ण कराने की बात कही। बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अन्य योजनाओं की भी समीक्षा करते हुए विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी पी उपाध्याय, जिला मिशन समन्वयक श्री मनोज पांडे सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]