Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

इंजीनियर और ठेकेदार की जुगलबंदी ने विकास को लगाया चूना: घघरा में सांसद निधि के लाखों रुपए डकार गए भ्रष्टाचारी

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

दीपक गुप्ता की खास रिपोर्ट

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले की जनपद पंचायत पेंड्रा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत घघरा से विकास कार्यों में बंदरबांट और भ्रष्टाचार का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ माननीय सांसद महोदया श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महंत की सांसद निधि (MPLADS) के तहत स्वीकृत ₹5 लाख की लागत से बने शेड निर्माण कार्य में जमकर पलीता लगाया गया है। हालत यह है कि निर्माण कार्य पूरा होते ही इसकी बदहाली साफ़ दिखने लगी है, लेकिन विभागीय अधिकारी कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं। आखिर किसके संरक्षण में इस सरेआम लूट को अंजाम दिया गया और अब किसे बचाने की कोशिश हो रही है? यह सवाल आज घघरा की जनता प्रशासन से पूछ रही है।

Advertisement Box

नाममात्र का ‘शेड’, लाखों की ‘हेराफेरी’ ग्राम पंचायत घघरा के खालेपारा में स्वीकृत वर्ष 2025-26 के तहत ₹5 लाख की भारी-भरकम राशि से शेड निर्माण का कार्य कराया गया। कागज पर तो विकास की चमचमाती तस्वीर खींच दी गई, लेकिन धरातल की हकीकत बेहद भयावह है। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर अपनी पीड़ा बयां करते हुए बताए इस पूरे निर्माण कार्य में बेहद घटिया दर्जे की निर्माण सामग्री (बालू, सीमेंट और लोहा) का इस्तेमाल किया गया है। निर्माण की गुणवत्ता को देखकर ऐसा लगता ही नहीं कि इस पर ₹5 लाख खर्च हुए हैं। चंद रुपयों का घटिया काम कराकर, बाकी की मोटी रकम आपस में बांट ली गई है।”

ठेकेदार और इंजीनियर की ‘जुगलबंदी’ ने लगाया चूना सूत्रों की मानें तो इस पूरे खेल के पीछे ठेकेदार और विभागीय सब-इंजीनियर (उप-अभियंता) का तगड़ा गठजोड़ है। बिना तकनीकी मापदंडों की जांच किए और बिना गुणवत्ता परखे, कागजों पर काम को ‘ओके’ कर दिया गया। इंजीनियर साहब ने दफ्तर में बैठकर ही मूल्यांकन (Evaluation) कर दिया गया ऐसा प्रतीत होता है.? और जनता की गाढ़ी कमाई के लाखों रुपये बंदरबांट की भेंट चढ़ गए।

मामला उजागर होने के बाद भी अधिकारियो की ‘रहस्यमयी चुप्पी’ सबसे बड़ा और गंभीर सवाल यह है कि मामला पूरी तरह उजागर होने और ग्रामीणों के आक्रोश के बाद भी जनपद पंचायत और जिले के आला अधिकारी आंखें मूंदकर क्यों बैठे हैं आखिर अधिकारियों की यह रहस्यमयी चुप्पी क्या बयां करती है क्या इस भ्रष्टाचार की मलाई ऊपर तक पहुंची है, शेड निर्माण पर हुए भ्रष्टाचार पर केवल लीपापोती की जा रही है दोषी ठेकेदार और लापरवाह इंजीनियर पर अब तक कोई दंडात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही जनता पूछ रहे है सवाल क्या सांसद निधि का पैसा क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधा के लिए होता है, न कि भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदारों की जेबे गर्म करने के लिए। देखना यह है कि जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी इस पर संज्ञान लेकर जांच टीम गठित करते हैं, या फिर हमेशा की तरह इस ‘मलाईदार’ भ्रष्टाचार की फाइल को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा

झोराघाट में कटघोरा पुलिस का सख्त एक्शन : थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में फर्राटेबाजों पर बड़ी कार्रवाई
आज फोकस में

झोराघाट में कटघोरा पुलिस का सख्त एक्शन : थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में फर्राटेबाजों पर बड़ी कार्रवाई

आदर्श आचार संहिता के कड़ाई से पालन के लिए कोरबा में एमसीसी समितियों का गठन     कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, हर तीन दिन में होगी समीक्षा बैठक
आज फोकस में

आदर्श आचार संहिता के कड़ाई से पालन के लिए कोरबा में एमसीसी समितियों का गठन कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, हर तीन दिन में होगी समीक्षा बैठक

<span style=इंजीनियर और ठेकेदार की जुगलबंदी ने विकास को लगाया चूना: घघरा में सांसद निधि के लाखों रुपए डकार गए भ्रष्टाचारी">
आज फोकस में

इंजीनियर और ठेकेदार की जुगलबंदी ने विकास को लगाया चूना: घघरा में सांसद निधि के लाखों रुपए डकार गए भ्रष्टाचारी

जायसवाल महिला समाज ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया मातृ दिवस
आज फोकस में

जायसवाल महिला समाज ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया मातृ दिवस

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]