Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

दीपक गुप्ता की खास रिपोर्ट 

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM): जिले के पेण्ड्रा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत घघरा में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी खजाने को चूना लगाने का एक बड़ा मामला गरमाता नजर आ रहा है। यहाँ खालेपारा में सांसद निधि से स्वीकृत शेड निर्माण में व्यापक भ्रष्टाचार और अधिकारियों की ठेकेदार के साथ सांठगांठ के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

क्या है पूरा मामला…?

Advertisement Box

​माननीय सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महंत की सांसद निधि (MP LADS) से ग्राम पंचायत घघरा के खालेपारा में शेड निर्माण के लिए ₹5.00 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी। निर्माण कार्य पूरा होने का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन मौके पर लगा शिलालेख (Plaque) खुद भ्रष्टाचार की कहानी बयां कर रहा है।

भ्रष्टाचार के बड़े संकेत :-

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

•​अधूरा शिलालेख-: शिलालेख पर “कार्य प्रारंभ दिनांक” और “कार्य पूर्ण दिनांक” के कॉलम को जानबूझकर खाली रखा गया है। यह पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

•​इंजीनियर की कार्यप्रणाली पर सवाल-: ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि जनपद पंचायत के इंजीनियर गिरवर साहू ने ठेकेदार से कथित तौर पर हाथ मिला लिया है। बिना गुणवत्ता की जांच किए और बिना मापदंडों को पूरा किए कार्य को हरी झंडी दी जा रही है।

•​लाखों की हेराफेरी-: ₹5 लाख की भारी-भरकम राशि के बावजूद धरातल पर काम की गुणवत्ता बेहद निम्न बताई जा रही है। आरोप है कि इंजीनियर और ठेकेदार की “जुगलबंदी” के चलते शासन की राशि का बंदरबांट कर लिया गया है।

ग्रामीणों में आक्रोश :-

​स्थानीय लोगों का कहना है कि सांसद निधि की राशि जनता की सुविधा के लिए होती है, न कि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने के लिए। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जिला पंचायत सीईओ से मांग की है ​इस पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए।
​इंजीनियर गिरवर साहू के कार्यकाल में हुए अन्य कार्यों की भी फाइलें खोली जाएं।
​भ्रष्टाचार सिद्ध होने पर संबंधित ठेकेदार और दोषी इंजीनियर पर FIR दर्ज की जाए।
​”भ्रष्टाचार का यह खेल अब और नहीं चलेगा। जब शिलालेख पर तारीख ही गायब हैं, तो काम की ईमानदारी का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई
आज फोकस में

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]