
कोरबा/कटघोरा | 26 अप्रैल 2026
कटघोरा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा पर बड़ी कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद तानाखार क्षेत्र में संचालित इस ढाबे को प्रशासन ने पूरी तरह सील कर दिया।
सूत्रों के अनुसार दो दिन पूर्व ही पुलिस ने इसी ढाबे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त कर संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बावजूद इसके, ढाबा संचालकों द्वारा नियमों की अनदेखी जारी रही, जिस पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया।

राजस्व विभाग के निर्देश पर, भूमि स्वामी सुरेंद्र सिंह ने कटघोरा पुलिस की मौजूदगी में ढाबे में ताला लगाकर उसे सील किया। पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मुस्तैद रहा और माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखा गया।
थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी का सख्त संदेश
थाना प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि क्षेत्र के किसी भी ढाबे में यदि शराब बिक्री या पिलाने की शिकायत मिली, तो सीधे कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इनकी रही अहम भूमिका
इस पूरी कार्रवाई को सफल बनाने में प्रधान आरक्षक गोपाल यादव और आरक्षक पुष्पेंद्र कुर्रे की सक्रिय भूमिका रही।
कटघोरा पुलिस का नया अंदाज – अब अवैध शराब कारोबारियों की खैर नहीं!
लगातार हो रही सख्त कार्रवाइयों से साफ है कि कटघोरा थाना अब अवैध शराब के खिलाफ पूरी तरह एक्शन मोड में है।

KTG NEWS : कटघोरा में पुलिस का सख्त एक्शन – NH स्थित कंचन ढाबा पर लगा ताला, अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप!">



















