Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

 जंगल में मौत के मुहाने से वापसी: थाना प्रभारी चन्द्रपाल खांडे की सूझबूझ से बची युवक की जान

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में एक बड़ी अनहोनी टल गई, जब पसान थाना क्षेत्र के जंगल में 220 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़कर आत्महत्या की कोशिश कर रहे युवक को पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया। इस पूरे घटनाक्रम में थाना प्रभारी चन्द्रपाल खांडे की तत्परता, धैर्य और समझदारी निर्णायक साबित हुई।

Advertisement Box

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सेमरा के गुरुद्वारी पारा निवासी 24 वर्षीय युवक केवल सिंह आयाम अचानक जंगल के बीच स्थित हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चन्द्रपाल खांडे अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे। स्थिति बेहद संवेदनशील थी, क्योंकि 220 केवी की लाइन चालू होने के कारण युवक की जान पर हर पल खतरा मंडरा रहा था। ऐसे में पुलिस ने कोई जल्दबाजी न करते हुए संयम और सूझबूझ से काम लिया।

थाना प्रभारी खांडे ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए युवक से लगातार बातचीत की। उन्होंने मानवीय संवेदनाओं के साथ उसे समझाया, उसका भरोसा जीता और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए प्रेरित किया। काफी देर तक चले इस संवाद के बाद आखिरकार युवक पुलिस की बातों में आ गया और सुरक्षित नीचे उतर आया।

इस साहसिक और संवेदनशील कार्रवाई से न केवल एक युवक की जान बची, बल्कि क्षेत्र में संभावित बड़ी दुर्घटना भी टल गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने थाना प्रभारी चन्द्रपाल खांडे और उनकी टीम की जमकर सराहना की।

घटना स्थल प्रशासनिक रूप से चौकी कोडगार, थाना पेंड्रा (जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) क्षेत्र में आने के कारण युवक को वहां के प्रभारी और तहसीलदार को सुपुर्द कर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा गया।

 इस पूरी घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नहीं संभालती, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के साथ लोगों की जिंदगी बचाने में भी अहम भूमिका निभाती है।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]