Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

 कड़ी सुरक्षा में होगी मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा: 32 केंद्रों पर 9790 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट 

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा, 24 अप्रैल 2026 — जिले में मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित यह परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे से 12:15 बजे तक जिले के 32 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 9790 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

Advertisement Box

परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। व्यापम के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आर्जर, केंद्राध्यक्ष तथा उड़नदस्ता दल को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की संभावना को समाप्त किया जा सके।

अभ्यर्थियों के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 09:30 बजे बंद कर दिया जाएगा, इसलिए परीक्षार्थियों को समय से पहले पहुंचना अनिवार्य है। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र में उपस्थित होना होगा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस बल को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे 30 मिनट पूर्व तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे मेटल डिटेक्टर और फ्रिस्किंग के माध्यम से हर अभ्यर्थी की सघन जांच की जा सके।

ड्रेस कोड को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनने होंगे तथा फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनने की अनुमति होगी। कान में किसी भी प्रकार के आभूषण पहनना पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसके अलावा मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, बेल्ट, स्कार्फ, टोपी सहित सभी प्रकार के संचार और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा कक्ष में ले जाना सख्त मना है। नियमों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थी की परीक्षा निरस्त की जा सकती है।

धार्मिक या सांस्कृतिक परिधान पहनने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा जैमर (Zapper) लगाए गए हैं, जिससे किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक गड़बड़ी रोकी जा सके।

प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करते हुए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

खेत के लिए 10 लाख की पुलिया, गांव का मुख्य रास्ता बदहाल — पुटुवा पंचायत पर उठे गंभीर सवाल”
आज फोकस में

खेत के लिए 10 लाख की पुलिया, गांव का मुख्य रास्ता बदहाल — पुटुवा पंचायत पर उठे गंभीर सवाल”

ज्ञान भारतम् अभियान से सहेजी जाएंगी अमूल्य पांडुलिपियां: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का नागरिकों से आह्वान
आज फोकस में

ज्ञान भारतम् अभियान से सहेजी जाएंगी अमूल्य पांडुलिपियां: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का नागरिकों से आह्वान

<span style= कड़ी सुरक्षा में होगी मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा: 32 केंद्रों पर 9790 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट ">
आज फोकस में

 कड़ी सुरक्षा में होगी मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा: 32 केंद्रों पर 9790 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट 

जर्जर भवनों पर कलेक्टर की सख्ती: माखनपुर स्कूल निरीक्षण में बड़े निर्देश, अधूरे निर्माण पर होगी कड़ी कार्रवाई 
आज फोकस में

जर्जर भवनों पर कलेक्टर की सख्ती: माखनपुर स्कूल निरीक्षण में बड़े निर्देश, अधूरे निर्माण पर होगी कड़ी कार्रवाई 

“सख्त कलेक्टर, सुरक्षित पत्रकार: डॉ संजय कन्नौजे के एक्शन से न्याय की गूंज” 
आज फोकस में

“सख्त कलेक्टर, सुरक्षित पत्रकार: डॉ संजय कन्नौजे के एक्शन से न्याय की गूंज” 

कोरबा में कोयला ट्रांसपोर्ट बना जनता के लिए मुसीबत — धूल, धक्कड़ और जाम से त्रस्त लोग, हादसे और बीमारियों का बढ़ा खतरा
आज फोकस में

कोरबा में कोयला ट्रांसपोर्ट बना जनता के लिए मुसीबत — धूल, धक्कड़ और जाम से त्रस्त लोग, हादसे और बीमारियों का बढ़ा खतरा

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]