Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

 कोरबा को मिली मजबूत बिजली व्यवस्था की सौगात — मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1×5 एमवीए क्षमता वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का किया लोकार्पण

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 07 अप्रैल 2026।
कोरबा शहर में बिजली आपूर्ति को अधिक मजबूत, व्यवस्थित और निर्बाध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार को सुभाष चौक स्थित पुष्पलता उद्यान के समीप नवनिर्मित 1×5 एमवीए क्षमता वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का फीता काटकर लोकार्पण किया। लगभग 1 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से तैयार इस महत्वपूर्ण परियोजना को उन्होंने क्षेत्र की जनता को समर्पित किया।

Advertisement Box

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश में बिजली ढांचे को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना योजना के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में नई बिजली परियोजनाओं को स्वीकृति दी जा रही है, जिससे बिजली व्यवस्था लगातार सुदृढ़ हो रही है।

उन्होंने कहा कि कोरबा शहर तेजी से विकास कर रहा है और यहां बिजली की मांग भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इस नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता थी। इसके प्रारंभ होने से बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और सुरक्षित होगी तथा उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिलेगी।

इस उपकेंद्र से कोसाबाड़ी, निहारिका, घंटाघर, बुधवारी, काशी नगर, सीएसईबी कॉलोनी, आरपी नगर और शिवाजी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। पहले निहारिका क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अलग-अलग विद्युत फीडरों से बिजली आपूर्ति की जाती थी, जिसके कारण किसी एक फीडर में खराबी आने पर पूरे क्षेत्र की बिजली बाधित हो जाती थी। अब इस नए उपकेंद्र के शुरू होने से वैकल्पिक लाइन के माध्यम से तुरंत और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

मंत्री श्री देवांगन ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कई परिवार आर्थिक कारणों से समय पर बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाते, जिससे अतिरिक्त शुल्क बढ़ता जाता है और बिल का भुगतान कठिन हो जाता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा समाधान योजना लागू की गई है, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल रही है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न वार्डों में विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस नई विद्युत परियोजना को कोरबा शहर के विकास और बेहतर बिजली व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत
आज फोकस में

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई
आज फोकस में

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी
आज फोकस में

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
आज फोकस में

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
आज फोकस में

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह
आज फोकस में

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]