Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कटघोरा में बड़ी लापरवाही: नगर पालिका की फायर ब्रिगेड खराब, पुष्प वाटिका में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे आसपास के मकान

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कटघोरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में स्थित उद्यान पुष्प वाटिका में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरे गार्डन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां लगे पेड़-पौधे जलकर पूरी तरह खाक हो गए। घटना के समय आसपास के स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल बन गया, क्योंकि गार्डन के चारों ओर घनी आबादी और मकान मौजूद हैं, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ था।

Advertisement Box

सबसे चिंताजनक बात यह रही कि आग बुझाने के लिए नगर पालिका परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। जब स्थानीय लोगों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को फोन कर सूचना दी, तो जवाब मिला कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी पिछले 10 दिनों से खराब है। इस कारण समय पर आग बुझाने की कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर पालिका की यह घोर लापरवाही है। यदि आग आसपास के घरों तक फैल जाती, तो जान-माल की भारी क्षति हो सकती थी। लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि शहर जैसे बड़े और संवेदनशील क्षेत्र में यदि फायर ब्रिगेड ही बंद पड़ी है, तो आपातकालीन स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?

इस घटना ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द फायर ब्रिगेड की व्यवस्था दुरुस्त की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही से किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]