Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सरगुजा–सूरजपुर दौरा आज: सरगुजा ओलंपिक, किसान मेला और कुदरगढ़ महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

रायपुर, 20 मार्च 2026।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 मार्च को सरगुजा और सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अंबिकापुर में संभाग स्तरीय ‘सरगुजा ओलंपिक 2026’ और ‘राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेला 2026’ का शुभारंभ करेंगे, वहीं सूरजपुर जिले में आयोजित ‘कुदरगढ़ महोत्सव 2026’ में भी शामिल होकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

Advertisement Box

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11:50 बजे सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित ‘सरगुजा ओलंपिक 2026’ का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन 21 से 23 मार्च तक चलेगा, जिसमें सरगुजा संभाग के सभी जिलों से 2000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

सरगुजा ओलंपिक में कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, दौड़, बैडमिंटन और रस्साकसी सहित कुल 12 खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य की खेल प्रशिक्षण अकादमियों में सीधे प्रवेश दिया जाएगा तथा उन्हें यूथ आइकॉन के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे अंबिकापुर स्थित राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित ‘राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेला 2026’ का उद्घाटन करेंगे। यह दो दिवसीय मेला नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल–ऑयलसीड्स के तहत कृषि विभाग और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। मेले में किसानों को तिलहन फसलों की उन्नत तकनीक, उत्पादन बढ़ाने के उपाय और नवीन कृषि उपकरणों की जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ में आयोजित ‘कुदरगढ़ महोत्सव 2026’ का भी शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर लगभग 185 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 76 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। इन कार्यों से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को क्षेत्र के विकास और खेल व कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलने के साथ ही किसानों को नई तकनीकों और योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त होगी।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]