Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रेत खदानों में पारदर्शिता की पहल: सभी 20 स्वीकृत खदानों पर लगाए गए डिस्प्ले बोर्ड

Author Image
Written by
Laung das Mahant

अवैध उत्खनन पर सख्ती, शिकायत के लिए जारी किए गए मोबाइल नंबर

कोरबा, 24 फरवरी 2026। जिले में रेत खदानों के संचालन में पारदर्शिता और अवैध उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा कोरबा जिले की सभी 20 स्वीकृत रेत खदानों में आवश्यक व्यवस्थाओं का सुदृढ़ीकरण कर लिया गया है।

खनन कार्य से जुड़ी जानकारी आम नागरिकों तक सहज रूप से पहुंच सके, इसके लिए प्रत्येक रेत खदान के मुख्य मार्ग और खदान क्षेत्र के समीप उत्खनन-पट्टा विवरण की स्पष्ट पट्टिकाएं स्थापित की गई हैं। इन डिस्प्ले बोर्डों पर खदान की स्वीकृति, पट्टा अवधि, संचालक का नाम एवं अन्य महत्वपूर्ण विवरण अंकित किए गए हैं, जिससे आमजन को खदान की वैध स्थिति की जानकारी आसानी से मिल सके।

Advertisement Box

इसके साथ ही खदान क्षेत्र की परिसीमा स्पष्ट रूप से चिन्हित करने के लिए प्रारंभिक और अंतिम सीमा बिंदुओं पर भी बड़े और स्पष्ट बोर्ड लगाए गए हैं। इसका उद्देश्य खदान की निर्धारित सीमा के बाहर किसी भी प्रकार की अनधिकृत खुदाई या गतिविधि को रोकना है। खदान क्षेत्रों में दिशा-सूचक पट्टिकाएं भी स्थापित की गई हैं, जिससे निरीक्षण कार्य और आवागमन सुगम हो सके।

उप संचालक, श्री प्रमोद कुमार नायक ने बताया कि रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया है। नियमित निरीक्षण, संयुक्त कार्रवाई और सूचना तंत्र को सक्रिय कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। यदि किसी को रेत खदानों से संबंधित अवैध उत्खनन या अवैध परिवहन की जानकारी मिलती है, तो वे तत्काल निर्धारित मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए प्रेम राजपूत (8770924807), संजू लहरे (8839538188), छतसिंह खैरवार (9753266726) और श्रावकुमार श्रीवास (7447063227) के नंबर जारी किए गए हैं। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन प्रशासन ने दिया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। अवैध उत्खनन न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि शासन को राजस्व हानि भी पहुंचाता है। इसलिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

रेत खदानों में डिस्प्ले बोर्ड की स्थापना और निगरानी व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण को प्रशासन की पारदर्शी और जवाबदेह कार्यप्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह पहल न केवल अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाएगी, बल्कि आम नागरिकों को भी जानकारी और शिकायत के अधिकार के साथ सशक्त बनाएगी।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]