Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोसीर का औचक निरीक्षण, मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

सारंगढ़। जिले के कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोसीर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु पहुंचे मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और इलाज की गुणवत्ता, दवा उपलब्धता एवं चिकित्सकीय सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

Advertisement Box

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओपीडी कक्ष, दवा वितरण केंद्र, प्रसूति कक्ष, स्टोर रूम एवं अन्य विभागों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों से यह भी पूछा कि उन्हें समय पर डॉक्टर उपलब्ध हो रहे हैं या नहीं तथा निर्धारित दवाएं नियमित रूप से मिल रही हैं या नहीं। मरीजों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य अमले को संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

दवा उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक एवं जीवनरक्षक दवाओं की किसी भी स्थिति में कमी नहीं होनी चाहिए। यदि किसी स्तर पर दवाओं की कमी पाई जाती है तो उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने दवा भंडारण एवं वितरण प्रणाली को और अधिक व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की पदस्थापना की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को निर्देशित किया कि रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति की जाए तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त चिकित्सा स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हों।

इसके पश्चात आयोजित सेक्टर बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य सुविधाओं को फील्ड स्तर पर और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्भवती माताओं की नियमित जांच, टीकाकरण, पोषण परामर्श एवं प्रसव पूर्व देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आशा, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए प्रत्येक गर्भवती महिला की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने गैर संचारी रोगों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं अन्य दीर्घकालिक बीमारियों से ग्रसित मरीजों की नियमित जांच एवं फॉलोअप पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि इन रोगों की समय पर पहचान और उपचार से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है, इसलिए स्वास्थ्य अमले को सक्रिय एवं सतर्क रहना होगा।

अंत में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों को सुलभ, सस्ती और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का शीघ्र पालन सुनिश्चित करने तथा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]