Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

 कलेक्टर जनदर्शन में संवेदनशील पहल: सीईओ चंद्रवंशी ने सुनी आमजन की पीड़ा कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशन में त्वरित निराकरण की दिशा में सख्त निर्देश

Author Image
Written by
Laung das Mahant

बालोद, 17 फरवरी 2026। जिले में जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर के निर्देशन में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आम नागरिकों की समस्याएँ गंभीरता और आत्मीयता के साथ सुनीं। संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जनदर्शन कक्ष में जिले के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे लोगों ने अपनी मांगें और शिकायतें प्रस्तुत कीं।

Advertisement Box

सीईओ श्री चंद्रवंशी ने प्रत्येक आवेदक से मधुर संवाद करते हुए उनकी समस्याओं का विस्तृत विवरण लिया और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब कर त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से जनदर्शन में पहुंचे नागरिकों को त्वरित राहत की उम्मीद जगी।

जनदर्शन में ग्राम चाराभांठा के श्री ढाल सिंह ने दिव्यांग पेंशन की मांग रखी, वहीं ग्राम पंचायत चिचबोड़ के सरपंच ने तालाब में घाट निर्माण और खेल मैदान में बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। गुरूर विकासखंड के पलारी निवासी श्रीमती दीपिका ने प्रसूति सहायता योजना का लाभ दिलाने का अनुरोध किया, जबकि सोंहतरा की बेदबाई ने कृत्रिम पैर लगवाने हेतु सहायता की मांग की।

इसी प्रकार ग्राम भानपुरी की जानकी बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ दिलाने, ग्राम मुड़खुसरा के राजेंद्र कुमार ने इलाज हेतु आर्थिक सहायता तथा बोडरा के शत्रुघनराम ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा की स्पष्ट मंशा है कि जनदर्शन केवल औपचारिकता न रहकर आमजन की समस्याओं के वास्तविक समाधान का सशक्त माध्यम बने। उनके नेतृत्व में जिला प्रशासन लगातार यह सुनिश्चित कर रहा है कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिले।

कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर एवं श्री नूतन कंवर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई कर निर्धारित समयावधि में समाधान प्रस्तुत करें।

जिला प्रशासन की यह सक्रिय और संवेदनशील कार्यशैली शासन की जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने का सशक्त उदाहरण बन रही है। जनदर्शन के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास का सेतु और मजबूत हुआ है।

सीआईबी  न्यूज़ इंडिया

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]