Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनसमस्या निवारण शिविर बना जनसेवा का सशक्त उदाहरण वनांचल ग्राम पटेली में सौगातों की बरसात, कलेक्टर दिव्या मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासन जनता के द्वार

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

बालोद, 16 फरवरी 2026।
राज्य शासन के निर्देशानुसार बालोद जिला प्रशासन द्वारा डौण्डी विकासखंड के वनांचल ग्राम पटेली में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए सौगातों और राहत से भरा रहा। शिविर में न केवल समस्याओं की सुनवाई हुई, बल्कि अनेक मामलों का मौके पर ही निराकरण कर प्रशासन ने संवेदनशील और सक्रिय शासन का उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस शिविर की सबसे विशेष बात यह रही कि दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार कलेक्टर, सुनील चंद्रवंशी (सीईओ जिला पंचायत) और चंद्रकांत कौशिक (अपर कलेक्टर) सहित पूरा प्रशासनिक अमला एक साथ बस में सवार होकर शिविर स्थल पहुँचा। प्रशासन की इस अभिनव पहल की ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

Advertisement Box

जनभागीदारी, संवेदनशीलता और त्वरित समाधान

शिविर में पटेली सहित ठेमाबुजुर्ग, ओरगांव, घोटिया, पचेड़ा, भर्रीटोला 36 एवं ढोर्रीठेमा समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुँचे। विभिन्न विभागों से कुल 386 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अनेक का तत्काल निराकरण किया गया। कलेक्टर ने स्वयं आवेदकों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

सेवा के साथ संस्कार और जागरूकता

कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान और बाल विवाह की रोकथाम के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छ रहने, स्वच्छता कार्यों में भागीदारी और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। साथ ही फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों के साथ सामूहिक रूप से दवा सेवन कर उदाहरण प्रस्तुत किया।

हितग्राहियों को सीधे लाभ

शिविर में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन, तथा विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों को दिया गया।

कृषि विभाग: बैटरी चलित स्प्रेयर और उन्नत उड़द बीज वितरण

मत्स्य विभाग: जाल व आइस बॉक्स प्रदान

स्वास्थ्य विभाग: आयुष्मान कार्ड और टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट

समाज कल्याण: श्रवण यंत्र और छड़ी वितरण

राजस्व विभाग: आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र

श्रम विभाग: श्रम कार्ड

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण): आवास पूर्णता प्रमाण पत्र

विकास की स्पष्ट दृष्टि

कलेक्टर ने जनसमस्या निवारण शिविर के उद्देश्य बताते हुए कहा कि प्रशासन का लक्ष्य जनता तक पहुँचकर वास्तविक समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने किसानों से एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कर पीएम किसानफसल बीमा योजनाओं का लाभ लेने, आयुष्मान कार्ड बनवाने, श्रमिकों से श्रम कार्ड बनवाने और जल संरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही सड़क सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट उपयोग का आग्रह किया।

कलेक्टर के नेतृत्व की सराहना

वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर दिव्या मिश्रा के नेतृत्व में बालोद जिला प्रशासन की उपलब्धियों—जनभागीदारी, जल संरक्षण, वृक्षारोपण और नवाचार—की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सशक्त नेतृत्व और जनता की सहभागिता से ही जिले को अग्रणी बनाया जा सकता है।

यह शिविर कलेक्टर दिव्या मिश्रा के प्रभावी, मानवीय और परिणामोन्मुख नेतृत्व का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा, जहाँ प्रशासन वास्तव में जनता के साथ, जनता के लिए खड़ा नजर आया।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]