Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की पहल से गांव-गांव पहुंची आयुष स्वास्थ्य सेवा प्रशासन गांव की ओर अभियान् थीम ने जसपुर में बदली ग्रामीणों की सेहत की तस्वीर

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 जनवरी 2026/
राज्य सरकार की “प्रशासन गांव की ओर” थीम को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के संरक्षण में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में आयुष विभाग द्वारा विकासखंड सारंगढ़ के ग्राम जसपुर (कछार) में आयोजित द्वितीय आयुष स्वास्थ्य मेला ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हुआ, जहां 765 ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण का लाभ लिया।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सी.एस. गौराहा के कुशल निर्देशन में आयोजित इस शिविर ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रशासन की सक्रियता से दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकती हैं। महानदी तट स्थित गांधी चौक दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित इस मेले में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी दोनों पद्धतियों से उपचार किया गया।

Advertisement Box

शिविर में 585 मरीजों का आयुर्वेदिक, 180 का होम्योपैथिक उपचार, 50 लोगों का हीमोग्लोबिन परीक्षण तथा 250 ग्रामीणों की रक्त शर्करा जांच की गई। शिविर प्रभारी एवं जिला नोडल अधिकारी आयुष डॉ. यशवंत कुमार स्वर्णकार ने ग्रामीणों को दिनचर्या, ऋतुचर्या, जड़ी-बूटियों के लाभ, रोगों से बचाव एवं आयुर्वेद की उपयोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इस स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं सहयोगी स्टाफ ने टीम भावना के साथ सेवा प्रदान की। ग्रामीणों ने कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों से समय पर बीमारी की पहचान और इलाज संभव हो पा रहा है।

प्रशासन की यह पहल न केवल ग्रामीणों के स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बना रही है, बल्कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]